ठंड के कारण ताजनगरी में पर्यटकों का ग्राफ गिर गया है। स्थिति यह है कि वीकेंड में भी ताजमहल के दीदार के लिए कम पर्यटक आ रहे हैं। शनिवार को सिर्फ 17 हजार पर्यटकों ने ही ताजमहल का दीदार किया। जबकि इससे पहले शनिवार को 20 हजार से अधिक पर्यटकों ने ताजमहल देखा था।
विज्ञापन
2 of 7
गर्म कपड़े पहने हुए पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर शनिवार और रविवार को पर्यटकों की अच्छी खासी संख्या रहती है। देशी पर्यटकों के साथ-साथ विदेशी पर्यटक भी काफी संख्या में ताज देखने आते हैं। खासतौर से शनिवार को अधिक भीड़ रहती है।
विज्ञापन
3 of 7
डब्ल्यूटीओ टीम ने किया ताज का दीदार
- फोटो : अमर उजाला
आसपास शहर के पर्यटक परिवार के साथ छुट्टी मनाने आते हैं। मगर, ठंड ने उनके कदम जकड़ दिए हैं। अधिकांश लोगों ने घूमने के कार्यक्रम स्थगित कर दिए हैं। शनिवार को लगभग 15 हजार विदेशी और लगभग तीन हजार विदेशी पर्यटकों ने ताजमहल का दीदार किया।
4 of 7
पर्यटक
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को भी ठंड का असर दिखा। सुबह घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते दोपहर 12 बजे तक ताजमहल में पर्यटकों की संख्या कम रही। हालांकि दोपहर को धूप खिलने से पर्यटकों की भीड़ जुटने लगी। दिनभर का आंकड़ा शाम को मिल पाएगा।
विज्ञापन
5 of 7
ताजमहल में छाया घना कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
सीजन का सबसे घना कोहरा शनिवार को पड़ा, जब दृश्यता बिल्कुल शून्य हो गई। रात से शुरू हुआ कोहरा सुबह बेहद घना हो गया। सुबह 11 बजे के बाद कोहरे में कमी आई, लेकिन इस बीच पारे ने गोता लगाया और दिन में पारा सामान्य से 7 डिग्री नीचे आ गया।
विज्ञापन
6 of 7
शनिवार को छाया घना कोहरा
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार को सुबह शून्य दृश्यता में हाइवे, शहर की अंदर की सड़कों पर वाहन चलाना मुश्किल हो गया। सुबह 10 बजे तक ताजमहल के रेड सैंड स्टोन प्लेटफार्म से ताज नजर नहीं आया। दोपहर बाद ताज सेंट्रल टैंक से दिखना शुरू हुआ। सेल्फी लेने वाले पर्यटकों को सुबह मायूस होना पड़ा।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक अगले तीन दिनों तक सुबह घना कोहरा छाया रह सकता है, वहीं दिन में भी तापमान सामान्य से कम रह सकता है। बारिश के बाद गलन और ठिठुरन बढ़ेगी।