शहर की माटी में जन्म लेकर देश और विदेश में विभिन्न क्षेत्रों में सफलता का परचम लहरा रहे खिलाड़ियों, समाज सेवियों, चिकित्सकों, संगीत गुरुओं, लेखकों को समाज में उनके विशेष योगदान के लिए लीडर्स आगरा अवार्ड से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
2 of 6
दीप प्रज्जवलन करतीं राज्यपाल
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को आरबीएस डिग्री कालेज के राजा कृष्णपाल सिंह सभागार में आयोजित सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य ने शिरकत की। उन्होंने कहा कि सम्मान समारोह से युवकों और युवतियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। साथ ही नए लोगों में भी अपने कार्य क्षेत्र में कुछ अलग हटकर विशेष करने के विचार आते हैं।
विज्ञापन
3 of 6
राज्यपाल बेबी रानी मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
लीडर्स आगरा के संरक्षक सुरेश चंद्र गर्ग ने कहा कि यह सम्मान समारोह संदेश देता है कि समाज में अच्छा काम करने वाले लोगों का विशेष स्थान बना रहता है।
4 of 6
लीडर्स आगरा के कार्यक्रम में मौजूद लोग
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान लीडर्स आगरा के अध्यक्ष डॉ. पार्थ सारथी शर्मा, महामंत्री सुनील जैन, वंदना सिंह, रानी सरोज गौरिहार, नजीर अहमद, डॉ. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, डॉ. बीके अग्रवाल, अवधेश अग्रवाल, डॉ. निहारिका मल्होत्रा, पार्वती देवी, सर्वज्ञ शेखर गुप्ता, प्रीति सोनी, विदुषी सिंह, सुशील जैन, मनोज कुलश्रेष्ठ आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 6
इन्हें मिला सम्मान
- फोटो : अमर उजाला
इन्हें मिला सम्मान
व्यापार के क्षेत्र में अमरेंद्र प्रातप जैन को लाला दाऊदयाल मेमोरियल अवार्ड, चिकित्सा क्षेत्र में डॉ. प्रदीप साने को डॉ. प्रभा मल्होत्रा मेमोरियल अवार्ड. राजनीति-सामाजिक सद्भाव के क्षेत्र में डॉ. रामबाबू हरित और डॉ. कृष्णवीर सिंह कौशल को महादेव नारायण टंडन अवार्ड, समाज सेवा के क्षेत्र में अशोक जैन सीए को स्वरूप चंद जैन मेमोरियल अवार्ड, पत्रकारिता के क्षेत्र में डॉ. हर्षदेव को लखमी चंद जैन मेमोरियल अवार्ड, सांस्कृतिक क्षेत्र में काजल शर्मा को जगन प्रसाद गर्ग मेमोरियल अवार्ड, अदालतों में हिंदी कामकाज के क्षेत्र में चंद्रशेखर उपाध्याय को रामबाबू मेमोरियल अवार्ड, प्राइड ऑफ आगरा के रूप में उत्तराखंड की राज्यपाल बेबी रानी मौर्य को निर्मल कुमार जैन मेमोरियल अवार्ड
इन्हें मिले प्रेरणास्त्रोत अवार्ड
पूर्व रणजी खिलाड़ी सर्वेश भटनागर और रीना सिंह को मिला विपिन गोयल मेमोरियल अवार्ड, सरकारी क्षेत्र में अच्छा काम करने के लिए डॉ. अतुल जैन को मिला वैद्य चंद्रपाल जैन मेमोरियल अवार्ड. राष्ट्रप्रेम के क्षेत्र में अतुलनीय कार्य करने वाले राजेश यादव को रोशनलाल गुप्ता करुणेश मेमोरियल अवार्ड. विज्ञान और अन्य क्षेत्रों में योगदान के लिए हरिदत्त शर्मा और कनिष्क शर्मा को मिला अवार्ड