फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लापरवाहीः कोविड हेल्प डेस्क पर न लोगों से पूछताछ और न जांच, देखें तस्वीरें

Wed, 14 Oct 2020 01:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

सिर्फ तीन नहीं। लगभग सभी कार्यालयों में कोरोना हेल्प डेस्क का यही हाल है। पुलिस ऑफिस में थर्मल स्कैनर का इस्तेमाल नहीं किया
जा रहा है।
विज्ञापन
1 of 5
स्थान: कलक्ट्रेट - फोटो : अमर उजाला
पल्स ऑक्सीमीटर खराब
समय : 12.30 बजे, स्थान : कलक्ट्रेट

डीएम चैंबर के बाहर कोने में एक कक्ष के अंदर हेल्प डेस्क पर महिला कर्मी बैठी हैं। यहां आने-जाने वालों से न कोई रोकटोक हो रही, न पूछताछ। कोई चाहे तो अपनी जांच कराए, न चाहे तो बिना जांच प्रवेश कर जाए। डेस्क पर पल्स ऑक्सीमीटर खराब है।
 
विज्ञापन

2 of 5
स्थान- विकास भवन - फोटो : अमर उजाला
समय : दोपहर 11:30 बजे, सोमवार , स्थान- विकास भवन
विकास भवन में भूतल पर प्रवेश करते ही कोविड हेल्प डेस्क पर होम गार्ड व एक चपरासी की ड्यूटी है। आगुंतक बिना रोकटोक आ रहे। डेस्ककर्मी न कोई पूछताछ कर रहे, न कोई जांच। रजिस्टर रखा है, लेकिन एंट्री नहीं हो रही।

ये भी पढ़ें- स्टिंग में हुआ बड़ा खुलासा, आधार कार्ड बनवाने के लिए दलाल बोले 150 रुपये दो फटाफट बनेगा कार्ड...
 
विज्ञापन

3 of 5
थर्मल स्कैनर से नहीं माप रहे तापमान - फोटो : अमर उजाला
थर्मल स्कैनर से नहीं माप रहे तापमान समय : 1.15 बजे, स्थान : सदर तहसील
लेखपाल सभागार के बाहर अशोक के पेड़ के नीचे हेल्प डेस्क पर दो चतुर्थ श्रेणी कर्मी बैठे हैं। यहां आगंतुकों की जांच नहीं होती। न थर्मल स्कैनर से उनका तापमान मापा जा रहा। रजिस्टर रखा है, लेकिन किसी की एंट्री नहीं की जा रही। हाथ सैनिटाइज भी नहीं किए जा रहे।

4 of 5
बिना जांच के निकलते लोग - फोटो : अमर उजाला
सिर्फ तीन नहीं। लगभग सभी कार्यालयों में कोरोना हेल्प डेस्क का यही हाल है। पुलिस ऑफिस में थर्मल स्कैनर का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह - फोटो : अमर उजाला
कोविड हेल्प डेस्क पर ढिलाई नहीं बरती जाएगी। जहां लापरवाही हो रही है उनकी जांच होगी। कलक्ट्रेट में मैं खुद जांच करूंगा। बाकी विभागाध्यक्षों से पूछा जाएगा कि ढिलाई क्यों हो रही है - प्रभु एन सिंह, जिलाधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें