फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंगल कामना के बाद मां दुर्गा की विदाई, यमुना किनारे कुंडों पर मूर्तियों का हुआ विसर्जन

Tue, 08 Oct 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
यमुना किनारे बनाए गए कुंडों में प्रतिमा का विसर्जन करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
नवरात्र भर मैया का गुणगान करने सोमवार को नवमी पर मैया को विदा किया गया। मां से मंगल कामना करने के बाद बाजे-गाजे के साथ विसर्जन यात्रा निकाली गई। यमुना किनारे बनाए गए कुंडों में प्रतिमा का विसर्जन हुआ।
 
विज्ञापन

2 of 5
यमुना किनारे बनाए गए कुंडों में मूर्ति को विसर्जन के लिए ले जाते भक्त - फोटो : अमर उजाला
हाथी घाट, मनोहरपुर, कैलाश घाटों पर श्रद्धालुओं का रैला दिखा। पूरे दिन मैया के जयकारे गूंजते रहे। देवी गीतों की धुन पर श्रद्धालु मदमस्त होकर झूमते-नाचते विसर्जन यात्रा में चल रहे थे। देवी मां की भक्ति में लीन हो भक्त मां के रंग में रंगे हुए थे। शहर की हर गली से देवी की विसर्जन यात्रा निकल रही थी।
विज्ञापन

3 of 5
मूर्ति विसर्जन के लिए ले जाते भक्त - फोटो : अमर उजाला
जगह-जगह लाउड स्पीकर बज रहे थे। साथ ही लोग भंडारों में प्रसाद ग्रहण कर रहे थे। विसर्जन यात्रा में महिलाओं की तादात पुरुषों की अपेक्षा काफी अधिक दिख रही थी। भक्ति का खुमार ऐसा कि महिलाएं नंगे पांव, सिर पर कलश लिए हुए, मैया के जयकारे लगाते और नाचते-गाते आगे बढ़ रही थी। रंग-गुलाल उड़ाए जा रहे थे।

4 of 5
श्रीश्री सर्वजननी दुर्गा पूजा कमेटी के पंडाल में सजी दुर्गा प्रतिमा - फोटो : अमर उजाला
श्रीश्री सर्वजननी दुर्गा पूजा कमेटी के पंडाल में सोमवार को महिलाओं ने संध्या आरती के बाद महिलाओं ने बंगाल का प्रसिद्ध धुनुची नृत्य किया। मां दुर्गा को गन्ना, केला और पेठा फल की बलि देकर अहिंसा का संदेश दिया गया। बल्केश्वर स्थित दुर्गा पार्क में सजे पंडाल में नवमी पूजन के बाद हवन किया गया। सदस्यों ने प्रसाद ग्रहण कर व्रत खोला। भंडारा हुआ। दोपहर में चोटी गुंथने, थाल सजाने आदि मनोरंजक प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यमुना किनारे बनाए गए कुंडों में मूर्ति विसर्जित करते भक्त - फोटो : अमर उजाला
शहर में सोमवार को आस्था का सैलाब उमड़ा। वहीं प्रशासन ने प्रदूषण और एनजीटी के आदेशों को ध्यान में रखते हुए यमुना में मूर्तियों के विसर्जन पर रोक लगाई है। कुंडों में लोग मूर्तियां विसर्जित करते देखे गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें