फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौ तपा: आसमान से बरसेगी गर्मी, यास तूफान भी डाल सकेगा असर, रोहिणी नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश

Tue, 25 May 2021 02:09 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
गर्मी से परेशान युवतियां धूप से बचाव करती हुईं - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार से नौ तपा शुरू हो गए। सुबह 8.46 बजे सूर्य रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर गए। सूर्य 8 जून को सुबह 6.40 बजे तक इस नक्षत्र में रहेगा। ज्योतिषाचार्य शिवशरण पाराशर ने बताया कि इस नक्षत्र में जब सूर्य आता है तो पृथ्वी के ताप में वृद्धि होती है। सूर्य के 15 दिन के भ्रमणकाल के प्रारंभिक नौ दिन (2 जून तक) अत्यधिक गर्मी वाले रहते हैं इसलिए इसे नौ तपा कहा जाता है। इन दिनों में आसमान से आग जैसी गर्मी बरसती है। ज्योतिषाचार्य के मुताबिक नक्षत्र गणना के अनुसार इस बार रोहिणी का वास समुद्र तट पर रहेगा, जिससे उत्तम वर्षा का योग बन रहा है। नौ तपा के शुरुआती छह दिन तेज गर्मी के साथ उमस पैदा करेंगे। गर्म हवाओं के चलने से सूर्यास्त के बाद भी गर्मी का अनुभव महसूस होगा। आखिरी तीन दिन में तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी और कहीं-कहीं मध्यम बारिश के भी योग बनेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
hot weather
तूफान से आगरा में नहीं बदलेगा मौसम
बंगाल की खाड़ी से उठ रहे तूफान के कारण पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में तो मौसम बदलेगा, लेकिन पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आगरा समेत जिलों में बादल और बारिश के आसार नहीं हैं। 25 से 28 मई के बीच पूर्वी उत्तर प्रदेश में तेज हवा और छिटपुट बारिश के आसार हैं, लेकिन अगले तीन दिनों तक आगरा में तापमान में बढ़ोतरी के आसार जताए गए हैं। इस दौरान मौसम शुष्क रहेगा।
विज्ञापन

3 of 5
गर्मी से बचाव के प्रयास करतीं युवतियां (फाइल फोटो )i)
सोमवार को ताजनगरी में अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सामान्य से 6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा, जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस नीचे है।

4 of 5
भीषण गर्मी से बचाव के लिए पानी पीती युवती - फोटो : अमर उजाला
मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन दिनों तक आगरा समेत पड़ोसी जिलों में तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्मी का कहर - फोटो : अमर उजाला
इस सप्ताह पारा 40 डिग्री को पार कर सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान भी 25 डिग्री के पार पहुंच सकता है। गर्मी और शुष्क मौसम इस सप्ताह जारी रह सकता है।

आगरा का मौसम: ब्रज में नहीं दिखेगा यास तूफान का असर, तापमान में बढ़ोतरी के आसार
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें