चंबल में तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
रेंजर के मुताबिक चंबल में तेंदुए के विचरण के साथ प्रजनन से लुप्तप्राय वन्यजीव को नया ठिकाना मिला है। साल भर में इनकी आबादी 24 हो गई है। पिछले दिनों मऊ, नावली, मऊ की मढै़या , हथकांत, नंदगवां, महुआशाला, कैंजरा, सिमराई, गोंसिली, बाघराजपुरा, पडुआपुरा, मंसुखपुरा, रेहा, बरेंडा में 5 नर, 6 मादा और 12 शावक वन विभाग की टीम को पेट्रोलिंग के दौरान दिखे थे। इसके अलावा राजस्थान से सटे चंबल के बीहड़ में करीब 500 काले और चितकबरे हिरन हैं। ग्रामीणों को संरक्षण के लिए प्रेरित करने से कुनबा भी तेजी से बढ़ रहा है।