कोरोना काल में एक अच्छी खबर है कि दुनिया में लुप्तप्राय: पक्षियों रिवर टर्न, ब्लैक बेलीड टर्न और इंडियन स्कीमर के बच्चों ने चंबल में जन्म लिया है। अंडों से निकले ये बच्चे उड़ान भरने को तैयार हैं। मई के पहले सप्ताह में इन पक्षियों ने चंबल के टापू की बालू में पांच सौ से ज्यादा घोंसले बनाकर अंडे दिए थे। प्रत्येक घोंसले में दो-तीन अंडे थे। बाह के रेंजर आरके सिंह राठौड़ ने बताया कि सर्दी के मौसम में चंबल का रुख करने वाले इन पक्षियों को चंबल का प्राकृतिक वास रास आया है। वन विभाग ने नेस्टिंग सीजन से इनकी निगरानी की थी। अंडों को वन्यजीवों से बचाने के लिए पहरेदारी की गई। अब अंडों से बच्चे निकल आए हैं। उन्होंने बताया कि इन पक्षियों की कुछ आबादी ईरान, म्यांमार, थाईलैंड और नेपाल में ही बची है। अगली स्लाइड में जानिए मेहमान पक्षियों की खास बातें...