फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: मंदिर के समर्थन में उतरे मुस्लिम और हिंदूवादी संगठन, रेलवे ने लिया अब ये फैसला, जानें क्या बोले डीआरएम?

Fri, 29 Apr 2022 10:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
आगरा मंदिर प्रकरण - फोटो : अमर उजाला
आगरा के राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर स्थित मां चामुंडा देवी मंदिर को हटाने के संबंध में 10 दिन का समय दिया था, जिसकी मियाद 30 अप्रैल को खत्म हो जाएगी।  रेलवे के इस फैसले के विरोध में हिंदूवादी संगठन द्वारा जारी है, तो वहीं मंदिर के समर्थन में मुस्लिम समुदाय के लोग भी आ गए। शुक्रवार को भाजपा नेता शबाना खंडेलवाल के साथ मुस्लिम समुदाय के कई लोग चामुंडा देवी मंदिर पहुंचे। इस कड़े विरोध के बाद अब रेलवे ने प्रकरण को वार्ता से सुलझाने का रास्ता सुझाया है। मंडल रेल प्रबंधक आनंद स्वरूप ने शुक्रवार को स्पष्ट किया है कि मंदिर के संबंध में सम्मानजनक हल खोजने की दिशा में काम करेंगे। इसमें मंदिर प्रबंधन और रेलवे के अधिकारी बातचीत से ही इस मुद्दे का सम्मानजनक समाधान तलाश करेंगे। उन्होंने कहा कि  हमें उम्मीद है कि एक आदरपूर्वक समाधान निकलेगा। इस मुद्दे पर आगरा के जिलाधिकारी से भी बातचीत हुई है। 
विज्ञापन

2 of 6
राजा की मंडी रेलवे स्टेशन पर बना है मंदिर - फोटो : अमर उजाला
राजा की मंडी रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक में मंदिर के 72 वर्ग मीटर के हिस्से को यात्रियों की सुरक्षा और प्लेटफॉर्म के विस्तार में बाधक बताते हुए रेलवे ने मंदिर प्रबंधन को 20 अप्रैल को नोटिस भेजा था। मंदिर प्रबंधन को 10 दिन का समय दिया था, जिसकी मियाद 30 अप्रैल को खत्म होगी। नोटिस के बाद से ही विरोध शुरू हो गया। 26 अप्रैल को डीआरएम ने मंदिर हटाने को लेकर ट्विटर एकाउंट पर ट्वीट करने के बाद विरोध तेज हो गया। 
विज्ञापन

3 of 6
रेलवे स्टेशन पर बना है चामुंडा देवी मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मंदिर कमेटी के साथ ही हिंदू संगठनों ने व्यापक विरोध किया। डीएम, एसएसपी ने भी मंदिर स्थल का मुआयना किया। शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक आनंद स्वरूप ने मीडिया से बातचीत में स्पष्ट किया कि राजा की मंडी स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा का मुद्दा अपनी जगह है, लेकिन लोगों की आस्था का भी ध्यान रखना होगा। राजा की मंडी स्टेशन सेंट्रली लोकेटेड होने के कारण सैकड़ों लोगों की रोजी रोटी का जरिया है।

4 of 6
डीआरएम आनंद स्वरूप - फोटो : अमर उजाला
मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि इस प्रकरण का समाधान सभी पक्षों से सम्मानजनक वार्ता के माध्यम से ही निकाला जा सकता है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन भी इसमें एक स्टेक होल्डर है, उसके साथ भी वार्ता होगी। जिलाधिकारी से इस मुद्दे पर बातचीत हुई है। मंदिर के सिलसिले में सम्मानजनक हल निकालने की दिशा में रेलवे कार्य करेगा। हमें उम्मीद है कि एक आदरपूर्वक समाधान निकलेगा। 
विज्ञापन

5 of 6
मंदिर के महंत से मिले मुस्लिम समाज के लोग - फोटो : अमर उजाला
मंदिर के समर्थन में अब मुस्लिम समुदाय के लोग भी आ गए हैं। शुक्रवार को भाजपा नेता शबाना खंडेलवाल के साथ मुस्लिम समुदाय के कई लोग चामुंडा देवी मंदिर पहुंचे। उन्होंने मंदिर के महंत से बात की। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने कहा कि वो किसी भी कीमत पर रेलवे स्टेशन से चामुंडा देवी मंदिर को नहीं हटने देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हिंदूवादी संगठनों ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
राजा की मंडी स्टेशन से चामुंडा देवी मंदिर को हटाने के नोटिस के विरोध में शुक्रवार को बजरंग दल और विहिप कार्यकर्ताओं ने मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में हनुमान चालीसा का पाठ किया। इसके बाद डीआरएम को ज्ञापन देकर मंदिर की यथास्थिति में परिवर्तन करने पर आंदोलन की चेतावनी दी। डीआरएम ने बातचीत से हल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान विहिप के प्रांत संयोजक सुनील पाराशर, सह संयोजक दिग्विजयनाथ तिवारी, बजरंग दल के महानगर संयोजक अनूप वर्मा, प्रांत उपाध्यक्ष राकेश त्यागी, मदन वर्मा, राजेंद्र गर्ग, राजीव शर्मा, अनुपम पंडित, योगेश वर्मा, विनोद माहौरा, करण गर्ग, पवन धाकड़ आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें