फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra Murder Suicide Case: भाभी की बहन का कत्ल, खुद को मारी गोली, जुनूनी इश्क ने उजड़ी दो परिवारों की खुशियां

Fri, 04 Apr 2025 11:51 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

Agra Crime News: भाभी की बहन के प्यार में अंधे युवक ने दो परिवारों की खुशियों को उजाड़ दिया। पहले युवती का कत्ल किया, फिर खुद को भी गोली मार ली। युवक और युवती की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। पोस्टमार्टम के बाद जब दोनों के शव घर पहुंचे, तो कोहराम मच गया।
विज्ञापन
1 of 6
मृतक युवती युवक का फाइल फोटो और घर पर विलाप करते परिजन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
Agra Murder News: आगरा के एत्मादपुर क्षेत्र के गांव रहनकलां में बुधवार को भाई की साली की हत्या के बाद खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर लेने से गांव में दूसरे दिन भी खामोशी रही। पोस्टमार्टम होने पर बृहस्पतिवार सुबह छोटे भाई उमेश ने बिलखते हुए बहन की चिता को अग्नि दी। उधर, चार माह के अबोध भतीजे से चाचा दीपक की चिता का स्पर्श कराकर मुखाग्नि की रस्म निभाई गई।

पूरे दिन खामोशी भरा सन्नाटा मृतकों के घर-आंगन में पसरा रहा। बुधवार दोपहर घटना के बाद पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए आगरा भेज दिया था। स्पेशल आदेश कराने के बाद मध्य रात्रि पोस्टमार्टम हुआ। सुबह पांच बजे दोनों के शवों को परिजन गांव ले गए। सुबह करीब 6 बजे ज्योति का शव गांव रहनकलां पहुंचा। ग्रामीण और रिश्तेदारों की भीड़ जमा थी। बहन को दुल्हन के रूप में डोली में बिठाकर विदा करने के सपने संजोने वाले दोनों भाइयों ने अर्थी बनाई तो बिलख पड़े। मां सुनीता देवी बेसुध हो गईं। पिता किशनवीर का रो-रोकर बुरा हाल था। यमुना नदी के किनारे अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

2 of 6
गमगीन बैठे परिजन - फोटो : अमर उजाला
दूसरी ओर दीपक का शव लेकर परिजन साढ़े छह बजे गांव पहुंचे। रिश्तेदारों के एकत्रित होने पर 9 बजे खेत में अंतिम संस्कार किया गया। चिता को मुखाग्नि बड़े भाई अभिषेक के चार माह के अबोध बेटे के हाथों चिता का स्पर्श कराकर दी गई। दो बेटों में से एक की मौत से पिता अजुद्दी प्रसाद सदमे में आ गए हैं। परिजन ने बताया कि दीपक हंसमुख लड़का था। सिर्फ, इतना कहा था कि बाल कटवाने के लिए बाजार जा रहा हूं चाचा। क्या सपने थे और क्या हो जाएगा यह किसी ने नहीं सोचा था। इंस्पेक्टर ने बताया कि कोई तहरीर नहीं दी गई है।
 
विज्ञापन

3 of 6
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
एकतरफा प्रेम में हुई वारदात 
आगरा के एत्मादपुर के रहनकलां में एकतरफा प्रेम में एक युवक ने बुधवार को खूनी खेल खेला। शादी से इंकार पर भाई की साली की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी कनपटी पर गोली मारकर खुदकुशी कर ली। युवक मिलने के बहाने भाई की ससुराल आया था। कमरे में बंद होकर गोली मार लीं। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर शवों को निकाला। घटना से युवक और युवती के परिवार में कोहराम मच गया।
 

4 of 6
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
भाभी की बहन से हुआ प्यार 
रहनकला गांव के किशनवीर बिल्डिंग ठेकेदार हैं। उन्होंने बड़ी बेटी भारती की शादी 4 साल पहले रामगढ़, बजेरा, टूंडला निवासी अभिषेक के साथ की थी। भारती की छोटी बहन बीटीसी कर रही थी। अभिषेक का छोटा भाई दीपक गुजरात मे एक कॉलेज से पॉलिटेक्निक कर रहा था। कुछ दिन पहले ही अपने घर आया था। पुलिस को ग्रामीणों ने बताया कि दीपक का भाभी भारती के घर आना-जाना था। इस दाैरान वह उनकी बहन ज्योति से एकतरफा प्रेम करने लगा। वह शादी करना चाहता था। मगर, घरवाले राजी नहीं थे। पिता ने एक ही घर में दूसरी बेटी की शादी करने से इंकार कर दिया था। इस बात पर दीपक परेशान चल रहा था। वह बुधवार दोपहर 11:30 बजे भाभी के घर आया। उस समय किशनवीर कुबेरपुर में एक साइट पर काम देखने गए थे। घर में उनकी पत्नी सुनीता देवी और पुत्रवधू के अलावा बेटी ज्योति माैजूद थीं।
विज्ञापन

5 of 6
ज्योति का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दामाद के भाई को दी थी फल व कोल्डड्रिंक
दामाद के भाई के आने पर सुनीता देवी ने नाश्ता दिया। फल भी खिलाए। इसके बाद कोल्डड्रिंक लेने के लिए रसोई में चली गईं। तभी ज्योति भी कमरे में आ गई। आरोप है कि दीपक अपना मोबाइल और चश्मा छोड़कर ज्योति का हाथ पकड़ दूसरे कमरे में ले गया। इसके बाद अंदर से दरवाजा बंद कर लिया। यह देखकर सुनीता देवी दाैड़कर आईं। उन्होंने शोर मचा दिया। दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
सुनाई दी गोली चलने की आवाज 
सास ने दरवाजे खोलने की आवाज लगाई। मगर, तभी एक के बाद एक दो फायर हुए। परिजन के शोर मचाने पर लोग जुट गए। सूचना पर पुलिस भी आ गई। पुलिस ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया। ज्योति खून से लथपथ तख्त पर पड़ी हुई थी, जबकि दीपक जमीन पर था। उनकी कनपटी से खून निकल रहा था। इससे परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने कमरे से तमंचा व दो खोखे बरामद किए। फॉरेन्सिक टीम को बुलाकर साक्ष्य संकलन किया गया। एसीपी एत्मादपुर पियूष कांत राय ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला एकतरफा प्रेम का प्रतीत हो रहा है। बताया गया है कि रिश्ते में युवती के जीजा का भाई उससे प्रेम करता था। मगर, परिजन शादी को तैयार नहीं थे। माना जा रहा है इसी वजह से इस वारदात को अंजाम दिया गया। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें