एंबुलेंस से मुलायम सिंह यादव का पार्थिव शरीर
- फोटो : अमर उजाला
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में निधन हो गया था। गुरुग्राम से उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से सैफई ले जाया गया। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे से काफिले के साथ उनका पार्थिव शरीर गुजरा। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता सड़क के किनारे खड़े रहे। उन्होंने नेताजी को श्रद्धांजलि अर्पित की।