ब्रज में भक्ति और आनंद का उत्सव मुड़िया पूर्णिमा मेला मंगलवार चार जुलाई से गिरिराज नगरी गोवर्धन में से शुरू हो गया है। श्रद्धा के इस मेले में पहले ही दिन करीब छह लाख श्रद्धालुओं ने गिरिराज जी की परिक्रमा लगाई। बुधवार को संख्या बढ़कर दस लाख तक पहुंच गई। मेले में पहुंच रही श्रद्धालुओं की भीड़ के चलते प्रशासन ने गोवर्धन को जाने वाले सभी रास्तों पर रोडवेज की बसों को छोड़कर यातायात पूरी तरह से बंद कर दिया है।
विज्ञापन
2 of 6
मुड़िया मेला
- फोटो : अमर उजाला
बता दें कि मुड़िया पूर्णिमा मेले के लिए सोमवार से ही परिक्रमार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। मंगलवार को तड़के से ही परिक्रमा लगने लगी थी। शाम होते-होते भीड़ बढ़ गई। दिन और रात भर परिक्रमा का क्रम जारी रहा। प्रशासन ने भी सुरक्षा के लिहाज से पुख्ता इंतजाम किए हैं।
विज्ञापन
3 of 6
मुड़िया मेला
- फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन को जाने वाले सभी रास्तों पर भारी वाहन रोक दिए गए थे। रोडवेज की बसों के अलावा कोई भी वाहन नहीं जाने दिया गया। वहीं रेलवे स्टेशन और रोडवेज बस स्टैंड पर भी देर रात तक गिरिराज भक्तों का आना लगा रहा। मेला प्रभारी एडीएम अजय कुमार अवस्थी ने बताया कि हर रोज भीड़ बढ़ती जाएगी। बुधवार को संख्या दूनी हो गई।
4 of 6
मुड़िया मेला
- फोटो : अमर उजाला
मुड़िया मेला में आने वाले श्रद्धालुओं को ब्रज के प्रमुख मंदिरों की जानकारी दी जा रही है। रिफाइनरी की ओर से ब्रज के प्रमुख मंदिरों की जानकारी देने के लिए मथुरा जंक्शन रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सूचना पट लगाए जा रहे हैं। रेलवे जंक्शन के अलावा हाईवे, यमुना एक्सप्रेसवे और शहर के प्रमुख तिराहों और चौराहों पर भी ये बोर्ड लगाए जा रहे हैं। मंगलवार को रिफाइनरी के वरिष्ठ प्रबंधक रतनलाल ने स्टेशन डायरेक्टर एनपी सिंह के साथ जंक्शन पर इनका जायजा लिया।
विज्ञापन
5 of 6
मुड़िया मेला
- फोटो : अमर उजाला
मुड़िया पूर्णिमा मेला के लिए बुधवार को जंक्शन पर श्रद्धालुओं की संख्या और अधिक दिखी। बताया गया कि मेला के पहले दिन ही 6500 अतिरिक्त टिकट बिके थे। दूसरे दिन ये संख्या और बढ़ी। मेला को लेकर पहले दिन अलवर, कासगंज के लिए अतिरिक्त ट्रेन चलाई गईं। झांसी और ग्वालियर से आगरा तक आने वाली पैसेंजर ट्रेन मथुरा तक आईं। वापसी में यहां से श्रद्धालुओं को लेकर गईं।
जंक्शन पर छह, भूतेश्वर स्टेशन पर दो और गोवर्धन स्टेशन पर तीन अतिरिक्त काउंटर खोले गए हैं। डीसीएम संचित त्यागी ने बताया कि मेला के लिए यात्रियों की संख्या में इजाफा हो रहा है। पहले दिन 6500 से अधिक टिकट बिके। श्रद्धालुओं को गोवर्धन जाने के लिए द्वितीय एंट्री की ओर भेजा जा रहा है।