मथुरा के नीमगांव-राया रोड स्थित केडी पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में शनिवार को अमर उजाला के मेरी प्यारी मां अभियान के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें स्कूली बच्चों ने श्रृंखला बनाकर मां की अद्भुत आकृति बनाई। साथ ही बच्चों ने मांओं की पूजा कर उन्हें नमन किया। वहीं कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने मदर्स डे पर ग्रीटिंग कार्ड बनाए। विजेता विद्यार्थियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
2 of 5
मां के लिए बच्चों ने बनाए कार्ड
- फोटो : अमर उजाला
महोली रोड स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल में अमर उजाला के अपराजिता अभियान के अंतर्गत मदर्स डे के उपलक्ष्य में कार्ड मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सभी विद्यार्थियों ने अपनी मांओं के लिए बहुत ही सुंदर कार्ड बनाए। विद्यालय के चेयरमैन आरपी सिंघल ने बच्चों को जीवन में मां के महत्व व उसके बलिदान के बारे में बताया।
विज्ञापन
3 of 5
मदर्स डे पर बच्चों ने किया नाट्स मंचन
- फोटो : अमर उजाला
नंदगांव के प्राथमिक विद्यालय नंदगांव दक्षिण और पूर्व माध्यमिक विद्यालय में अमर उजाला के अपराजिता अभियान के तहत मातृ दिवस मनाया गया। इस दौरान माताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। प्रधानाचार्य दयाचंद ने बताया कि बालक की पहली गुरु उसकी मां होती है। जयप्रकाश ने मां पर काव्य पाठ किया।
4 of 5
बच्चों के साथ मांएं
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन के एसएनजी पब्लिक स्कूल में बच्चों ने कविताओं के माध्यम से मम्मियों का दिल जीता। माताओं ने भी अपने बचपन के किस्से सभी के साथ साझा किए। स्कूल प्रबंधक अनमोल गौतम, प्रधानाचार्या नीतू गौतम आदि ने बच्चों को मातृत्व दिवस का महत्व समझाया। नौहझील के आरसीए कॉन्वेंट स्कूल में भी मदर्स डे मनाया गया। यहां बच्चों ने माताओं को उपहार दिए।
रमणरेती मार्ग स्थित हैरिटेज पब्लिक स्कूल में मदर्स डे के उपलक्ष्य में फैशन शो का आयोजन हुआ। इसमें बच्चों की मांओं ने प्रतिभाग किया। वहीं इंडियन पब्लिक स्कूल में बच्चों के साथ माताओं ने केक काटकर मदर्स डे मनाया। मदर्स डे की पूर्व संध्या पर हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती बालिका विद्या मंदिर में छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर मां की महिमा को बताया।