आगरा जिले में श्रेष्ठ प्रधान का पुरस्कार जीत चुकीं गांव विजयगढ़ी की 71 वर्षीय फूलन देवी ने कोरोना से जंग भी जीत ली है। बुधवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बाह के कोविड हॉस्पिटल से घर लौटने पर उनके हौसले को कोरोना वारियर्स ने भी सलाम किया। वहीं स्वास्थ्य टीम के सेवाभाव से प्रभावित हुई फूलन देवी ने कोविड मरीजों के इलाज के लिए अधीक्षक डॉ. जितेंद्र वर्मा को 11 हजार रुपये का चेक भी भेंट किया।