फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या: नाबालिग सहित दोनों आरोपियों का डीएनए सैंपल लेगी पुलिस, सख्त सजा दिलाने की तैयारी

Wed, 24 Mar 2021 11:51 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 6
हत्याकांड का खुलासा करते एसएसपी, लाल घेरे में आरोपी राहुल - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सिकंदरा के गांव में किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में एक आरोपी जेल में बंद है, जबकि दूसरा नाबालिग किशोर संप्रेक्षण गृह में भेजा गया है। पुलिस आरोपियों को सजा दिलाने के लिए साक्ष्य जुटाने में जुटी है। इसके लिए दोनों आरोपियों का डीएनए सैंपल लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया है। आदेश मिलने पर दोनों का सैंपल लिया जाएगा।  
विज्ञापन

2 of 6
किशोरी हत्याकांड: आरोपी राहुल - फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा क्षेत्र के एक गांव की 14 वर्षीय किशोरी शुक्रवार को घर से शौच के लिए गई थी। उसकी जंगल में हत्या कर दी गई थी। शव तालाब में फेंक दिया गया था। मामले में पुलिस ने गांव के ही युवक राहुल और उसके नाबालिग साथी को गिरफ्तार किया था। पुलिस की मानें तो आरोपियों ने पूछताछ में दुष्कर्म के बाद हत्या करना कबूल किया है। नाबालिग आरोपी की उम्र 16 साल है।  
विज्ञापन

3 of 6
आगरा में बिटिया की हत्या के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस अफसर - फोटो : अमर उजाला
एडीजी राजीव कृष्ण ने पुलिस को सौ दिन में आरोपियों को सजा दिलाने का लक्ष्य दिया है। एक सप्ताह में चार्जशीट लगाने की तैयारी की गई है। थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि किशोरी का पोस्टमार्टम पैनल से कराया था। स्लाइड सुरक्षित रखी गई है। स्लाइड को विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा। आरोपियों का डीएनए सैंपल लेने के लिए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया गया है। आदेश मिलते ही डीएनए परीक्षण के लिए सैंपल लिया जाएगा।

4 of 6
आगरा में बिटिया की हत्या का घटनास्थल - फोटो : अमर उजाला
गांव में नशेबाजों की तलाश 
पुलिस गांव में हुई घटना के बाद अलर्ट हो गई। गांव के जंगल में आने वाले नशेबाज युवकों की तलाश की जा रही है। हालांकि पुलिस को अभी कोई मिल नहीं रहा है। पुलिस की कार्रवाई के बाद युवक नहीं आ रहे हैं। मंगलवार को भी पुलिस ने जंगल में तलाश की, लेकिन कोई नहीं मिला। गांव के लोग भी चाहते हैं कि गांव में नशेबाजी खत्म हो जाए। इसके लिए खुद भी प्रयास में जुट गए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
किशोरी हत्याकांड: गांव गैलानी में पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिस के सामने आने लगे लोग 
गांव में किशोरी की हत्या के बाद हंगामा हो गया था। पुलिस के पूछने पर सब यही कह रहे थे कि उन्होंने किसी को नहीं देखा। सोमवार को पुलिस एक बार फिर गांव पहुंची थी। तब कुछ लोग पुलिस के पास आए। उन्होंने बताया कि जंगल की तरफ से राहुल और उसके साथी को भागते हुए देखा था। मगर, तब उन पर शक नहीं कर पाए थे। अगर, यह पता होता कि उन्होंने कुछ गलत किया, तब उन्हें पकड़ लेते।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
किशोरी हत्याकांड: ग्रामीण को हटाते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
आगरा में सिकंदरा के गांव में 14 साल की किशोरी की दुष्कर्म के बाद हत्या करने के मामले में पकड़े गए आरोपी राहुल को सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। वहीं उसके साथी को किशोर संप्रेक्षण गृह में रखा गया है। आरोपियों को जल्द से जल्द सजा मिले, उसके लिए पुलिस ने ठोस साक्ष्य जुटाए हैं। सबसे अहम वैज्ञानिक साक्ष्य होंगे। किशोरी शुक्रवार दोपहर को घर से निकली थी। दो घंटे बाद उसका शव घर से 300 मीटर दूर स्थित जंगल के तालाब में पड़ा मिला था। रविवार को मामले में गांव के ही राहुल और उसके नाबालिग साथी को पकड़कर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया था। पुलिस का कहना है कि आरोपियों ने पूछताछ में किशोरी से दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या की बात कबूल की थी। एडीजी जोन राजीव कृष्ण ने पुलिस को केस में एक सप्ताह के अंदर चार्जशीट लगाने का लक्ष्य दिया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से किशोरी के कपड़े, बोतल और चप्पल बरामद की थीं। वहीं आरोपियों के खून लगे कपड़े, कीचड़ में सनी चप्पल भी मिली थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें