फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा मां-बेटी हत्याकांड: हत्यारोपी युवक पर लगेगी रासुका, परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट

Wed, 24 Mar 2021 11:39 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आगरा: मां-बेटी हत्याकांड के बाद मासूम बच्चे के साथ रेखा - फोटो : अमर उजाला
आगरा में कस्बा बाह के जरार की हवेली मोहल्ले में सात मार्च को घर के टिनसेड में सोते समय किशोरी कामिनी (16) और उसकी मां शारदा देवी (45) की चाकू से गला रेतकर हत्या करने के आरोपी गोविंद पर पुलिस रासुका लगाने की तैयारी में है। मां-बेटी के हत्यारोपी को बाह पुलिस ने नौ मार्च को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर जेल भेजा था। घटना के बाद परिवार ही नहीं जरार कस्बे के लोग भी आरोपी गोविंद को फांसी की सजा दिए जाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस भी गोविंद को कठोर सजा दिलाने के लिए ठोस सबूत जुटाने और रासुका लगाने की तैयारी में है। इंस्पेक्टर बाह विनोद कुमार पवार ने बताया कि गोविंद के खिलाफ रासुका का प्रस्ताव तैयार कर भेजा जाएगा। वहीं जरार के प्राइमरी स्कूल में रसोइया रही शारदा देवी की हत्या के बाद परिवार के सामने रोजी रोटी का भी संकट खडा हो गया है। परिवार के लोगों ने मदद के लिए सरकार से गुहार लगाई है।
 
विज्ञापन

2 of 5
दोहरे हत्याकांड का आरोपी गोविंद - फोटो : अमर उजाला
थाना बाह के कस्बा जरार स्थित हवेली मोहल्ले में रविवार रात को एकतरफा प्यार में युवक गोविंद ने 16 वर्षीय कामिनी और उसकी मां शारदा देवी (45) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी। चीखपुकार सुनकर बचाने आई कामिनी की भाभी रेखा पर भी चाकू से वार किया था। उन्होंने अपने बच्चे के साथ कमरे में बंद होकर जान बचाई। मां-बेटी की हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया था। बटेश्वर क्षेत्र में शिकोहाबाद मार्ग पर आरोपी से पुलिस की मुठभेड़ हुई, इसमें आरोपी के पैर में गोली लगी है। इसके बाद उसे दबोच लिया गया। घायल आरोपी को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा और बाइक बरामद की थी। 
विज्ञापन

3 of 5
मां-बेटी हत्याकांड का आरोपी गोविंद - फोटो : अमर उजाला
जरार निवासी शारदा देवी की बेटी कामिनी 11वीं कक्षा की छात्रा थी। आरोप है कि गोविंद एक साल से कामिनी को परेशान कर रहा था। थाना बाह के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार के मुताबिक 20 दिन पहले कामिनी का रिश्ता तय हुआ था। दो साल बाद उसकी शादी होनी थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने एकतरफा प्यार में दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया है। 

4 of 5
कामिनी की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बबलू कुमार के मुताबिक, आरोपी गोविंद ने पुलिस को बताया कि उसकी उम्र 19 साल है। बीएससी का छात्र है। उसकी जान पहचान गली में रहने वाली कामिनी से हो गई थी। वह कभी-कभार बात करती थी। गोविंद उसे प्यार समझने लगा। एक साल पहले प्यार का इजहार कर दिया। इस पर कामिनी नाराज हो गई। उसने गोविंद से बात करना बंद कर दिया। अपने घरवालों को भी बता दिया। उन्होंने गोविंद के घरवालों को बताया। इस पर दोनों परिवारों में विवाद हो गया। कामिनी ने गोविंद से बात करना बंद दिया। मगर, गोविंद उसके घर के सामने से जब भी निकलता, तब भी बात करने की कोशिश करता। वह रविवार मध्यरात्रि छत के रास्ते से सीढ़ियों से होकर घर में घुसा था। सबसे पहले शारदा की नींद खुली। उन्होंने शोर मचाया तो चाकू से वार किए। कामिनी के जागने पर उनकी भी हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कामिनी के शरीर पर चाकू के आठ घाव और शारदा के शरीर पर छह घाव थे। सभी घाव गर्दन और सीने पर ही हैं। आरोपी से बचने के लिए महिलाएं आधा घंटे तक संषर्ष करती रही थीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
कामिनी और उसकी मां शारदा देवी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
रिमांड पर लेकर चाकू और कपड़े किए जाएंगे बरामद
एसएसपी बबलू कुमार ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। उसे रिमांड पर लेकर चाकू और कपड़े बरामद करने का प्रयास किए जाएंगे।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें