फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटेश्वर में बनेगा अटल स्मारक: जन्मस्थली पर जीवंत होंगी पूर्व प्रधानमंत्री की स्मृतियां, लगेगी विशाल प्रतिमा

Wed, 28 Sep 2022 05:27 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मस्थली बटेश्वर - फोटो : अमर उजाला
आगरा के बटेश्वर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की जन्मस्थली पर भव्य स्मारक बनेगा। उनकी स्मृतियों को जीवंत करने के लिए सरकार ने 8.32 करोड़ रुपये स्वीकृत किया है। इसके अलावा 12.23 करोड़ रुपये से अटल सांस्कृतिक सभागार और 2.75 करोड़ रुपये से जैन तीर्थ शौरीपुर का विकास होगा। बटेश्वर का विकास होने से यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। 

प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि बटेश्वर को पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। करीब 70 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाएं स्वीकृत की गई हैं। 8.32 करोड़ रुपये से अटल स्मारक बनेगा। स्मारक में अटल जी की विशाल प्रतिमा लगेगी। आसपास पर्यटकों के लिए बुनियादी सुविधाएं विकसित होंगी। इसके अलावा अटल की स्मृति में एक संग्रहालय और गैलरी का निर्माण होगा। जिसमें अटल के वक्तव्यों, कलाकृतियों व चित्रों की प्रदर्शनी होगी। 
विज्ञापन

2 of 5
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह - फोटो : अमर उजाला
पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने बताया कि 12.23 करोड़ रुपये की लागत से अटल बिहारी वाजपेयी सांस्कृतिक कांप्लेक्स पहले से निर्माणाधीन है। इसे जल्द जनता को समर्पित किया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 5
जैन तीर्थ स्थल शौरीपुर
बटेश्वर में ही प्रसिद्ध जैन तीर्थ स्थल शौरीपुर में पर्यटन विकास के लिए 2.75 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत हुई है। इसमें तीर्थ स्थल तक मार्ग का सौंदर्यीकरण होगा।

4 of 5
बटेश्वर में यमुना किनारे स्थित मंदिर - फोटो : अमर उजाला
बटेश्वरनाथ मंदिर पर यमुना घाटों का निर्माण व धार्मिक पर्यटन के लिए सरकार 50 करोड़ रुपये खर्च करेगी। प्रथम चरण में घाटों के निर्माण पर 25 करोड़ रुपये और दूसरी चरण में मंदिर व अन्य कार्यों पर करीब 25 करोड़ रुपये खर्च होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बटेश्वर - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि बटेश्वर मंदिर का भव्य कॉरिडोर बनेगा। यहां पर्यटकों के लिए सभी सुविधाएं उपलब्ध रहेंगी। भाजपा सरकार में बटेश्वर में लंबे समय से विकास कार्यों की मांग उठती रही है, परंतु धरातल पर हकीकत नहीं बदल सकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें