फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेलानिया ने ताज दीदार के 'खूबसूरत लम्हों' को ट्विटर पर किया साझा, बयां की दिल की बात

Sat, 29 Feb 2020 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल में ट्रंप-मेलानिया
संगमरमर से तामीर किए गए ताजमहल की तासीर ही ऐसी है, जो एक बार दीदार कर लें तो उसकी तस्वीर दिलो-दिमाग से उतरती नहीं है। ऐसा ही असर हुआ है अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप, जो 24 फरवरी को आगरा आईं और ताज से जुड़ी खूबसूरत यादों को अपने साथ लेकर गईं। उन्होंने ट्विट पर ताजमहल का वीडियो साझा कर अपने जज्बात जाहिर किए हैं।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
ट्रंप-मेलानिया के साथ गाइड नितिन सिंह - फोटो : अमर उजाला
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पत्नी मेलानिया ने 24 फरवरी को ताजमहल का दीदार किया था। गाइड नितिन ने उन्हें शाहजहां और मुमताज की मोहब्बत की निशानी ताजमहल का इतिहास बताया था। 
विज्ञापन

3 of 5
ट्रंप का ताज दौरा - फोटो : ANI
ट्रंप दंपती करीब 80 मिनट ताजमहल में रुके। इस दौरान वो ताजमहल की खूबसूरती के मुरीद हो गए। ट्रंप ने ताजमहल को भारत की सांस्कृतिक विभिन्नता व समृद्ध संस्कृति की पहचान बताया। उन्होंने विजिटर बुक पर लिखा- थैंक्यू इंडिया। 

4 of 5
ताजमहल में ट्रंप-मेलानिया - फोटो : Amar Ujala
ताज दीदार के दो दिन बाद मेलानिया ट्रंप ने इस खूबसूरत स्मारक को लेकर जज्बात जाहिर किए। उन्होंने ट्विटर हैंडिल पर दीदार-ए-ताज के खूबसूरत लम्हों का वीडियो साझा किया। जिसके कैप्शन में लिखा है कि दुनिया के सात अजूबों में शुमार, लुभावना ताजमहल..। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल में इवांका ट्रंप - फोटो : Amar Ujala
डोनाल्ड ट्रंप और मेलानिया के साथ उनकी बेटी इवांका और दामाद ने भी ताज की दीदार किया था। ताज के दीदार के बाद इवांका ने ट्वीट किया था कि ताजमहल की भव्यता और सुंदरता प्रेरित करने वाली है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें