फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगराः कड़ी चौकसी के बीच अदा हुई जुमे की नमाज, डीएम-एसएसपी ने संभाली कमान

Fri, 28 Feb 2020 10:37 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
जुमे की नमाज - फोटो : अमर उजाला

आगरा में शुक्रवार को जुमे की नमाज कड़ी चौकसी के बीच अदा की गई। 108 संवेदनशील स्थानों पर पुलिस तैनात रही। जामा मस्जिद पर डीएम प्रभु एन सिंह और एसएसपी बबलू कुमार फोर्स के साथ मौजूद रहे।

विज्ञापन

2 of 5
मिश्रित आबादी वाले इलाकों में फोर्स - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में दिसंबर 2019 में कई जिलों में उपद्रव हुआ था। अब दिल्ली में हिंसा भड़की हुई है। इसको लेकर यूपी में अलर्ट किया गया है। शुक्रवार को जुमे की नमाज पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए। शहर के मिश्रित आबादी वाले इलाकों में फोर्स तैनाती गई। 
विज्ञापन

3 of 5
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार को पुलिस का रूट मार्च किया गया। इसके बाद मसजिदों के आसपास पुलिस तैनात की गई। ड्रोन कैमरों से भी नजर रखी जा रही थी। 

4 of 5
आईजी रेंज ए सतीश गणेश - फोटो : अमर उजाला
आईजी ए सतीश गणेश, एसएसपी बबलू कुमार, एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने संवेदनशील क्षेत्रों में भ्रमण किया। शुक्रवार दोपहर एक बजे डीएम प्रभु एन सिंह के साथ एसएसपी जामा मसजिद पर पहुंचे। एसपी सिटी ने आसपास फुट मार्च किया। इसके अलावा शहर के 108 प्वाइंट पर फोर्स तैनात रही।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डीएम प्रभु एन सिंह के साथ एसएसपी जामा मसजिद पर पहुंचे - फोटो : अमर उजाला
शहर के मंटोला, लोहामंडी, न्यू आगरा, ताजगंज, शाहगंज, सिकंदरा के कुछ मोहल्लों में विशेष सतर्कता बरती गई। मोहल्लों में अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाई गई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें