फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में छह की मौत: 'तू जल्दी आ जा, अब न बचूंगा', हादसे के बाद प्रमोद ने भाई को किया था फोन; ये थे आखिरी शब्द

Sun, 08 Feb 2026 12:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

मथुरा में बस यात्रियों के लिए कंटेनर काल बन गया। एक्सप्रेस-वे पर कंटेनर ने बस से उतरे यात्रियों को कुचल दिया। हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
1 of 12
Mathura road accident - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरीर में शनिवार तड़के पौने तीन बजे भीषण हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। दिल्ली से कानपुर देहात जा रही डबल डेकर बस के चालक ने कुछ यात्रियों को टॉयलेट कराने के लिए बस को रोका। करीब 14-15 यात्री बस से उतरे ही थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहा बेकाबू कंटेनर का चालक कई यात्रियों को रौंदता हुआ और बस के पिछले हिस्से में टक्कर मारता हुआ आगे निकल गया। 
विज्ञापन

2 of 12
प्रमोद का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे के बाद प्रमोद ने भाई अंशू को किया फोन, कहा अब नहीं बचूंगा
फिरोजाबाद के थाना जसराना निवासी अंशू ने बताया कि 2:50 बजे कॉल करके उनके भाई प्रमोद ने हादसे की जानकारी दी और कहा कि अब वह नहीं बचेगा। बेटी का ध्यान रखना। इतनी बात कहने के बाद कॉल कट गई। इसके बाद अंशू ने कई बार पलट कर कॉल की, लेकिन संपर्क नहीं हो सका। जैसे-तैसे तीसरी बार कॉल पर अंशू की बात हुई तो प्रमोद ने कहा तू जल्दी आ जा, हादसे में बहुत चोट लगी है। अंतिम समय में प्रमोद ने अपने भाई से इतनी ही बात कही। इसके उसकी सांसे थम गईं। अंशू ने पटलक कर कॉल की तो किसी दूसरे ने उठाया कहा कि तुम्हारे भाई को वृंदावन के अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

3 of 12
अनुराग का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अनुराग का चेहरे क्षति-विक्षत होने पर स्वेटर से हुई पहचान
हादसे में औरैया के थाना दिबियापुर निवासी अनुराग का शव क्षति-विक्षत हो गया। चेहरे से पहचान नहीं होने पर पुलिसकर्मियों ने परिजन को वीडियो कॉल पर अनुराग का स्वेटर दिखाया। इसके बाद अनुराग के शव की शिनाख्त हुई। शव लेने के लिए पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे अनुराग के पिता आनंद ने बताया कि वह दिल्ली में नौकरी करते थे। घर घूमने के लिए आ रहे थे। सुबह 10 बजे सूचना मिली कि उनके बेटे की हादसे में मृत्यु हो गई।

4 of 12
मथुरा हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मासूम बेटी का पहला जन्मदिन मनाने घर आ रहा था प्रमोद
जसराना (फिरोजाबाद)। मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे ने जसराना के बड़ा गांव निवासी प्रमोद (25) की जान ले ली। उनके घर में एक साल की मासूम के पहले जन्मदिन की तैयारियां चल रही थीं। बेटी का जन्मदिन मनाने के लिए ही प्रमोद घर आ रहे थे।
विज्ञापन

5 of 12
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में छह लोगों की माैत हो गई। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ा गांव निवासी साधु सिंह का पुत्र प्रमोद दिल्ली के नांगलोई में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी पत्नी काजल एक माह पहले ही गांव आई थी। शनिवार को उनकी एक वर्ष की बेटी का पहला जन्मदिन था। प्रमोद अपनी लाडली का जन्मदिन मनाने के उत्साह में शुक्रवार शाम दिल्ली से बस में सवार हुआ था, लेकिन सुरीर थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 88 पर बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

 
विज्ञापन

6 of 12
देवेश का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे में प्रमोद की मौके पर ही मौत हो गई। जैसे ही शनिवार सुबह मौत की खबर गांव पहुंची, परिजन के पैरों तले जमीन खिसक गई। पत्नी काजल का रो-रोकर बुरा हाल है, वह अपनी एक साल की मासूम बेटी को गोद में लिए गुमसुम बैठी रही, जिसे यह भी नहीं पता कि उसके सिर से पिता का साया उठ चुका है। परिजन शव लेने के लिए मथुरा रवाना हो गए हैं।
 
विज्ञापन

7 of 12
Mathura Accident - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नींद में था कंटेनर चालक
हादसे के बाद यात्रियों ने बताया कि कंटेनर चालक नींद में था। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। छह यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया। हादसे के बाद बस और कंटेनर के चालक भाग निकले। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

 

8 of 12
घटना से परिवार में कोहराम मच गया। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिल्ली के नांगलोई से करीब 55 यात्रियों को लेकर इटावा में पंजीकृत डबल डेकर बस कानपुर देहात के लिए शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे रवाना हुई थी। यात्रियों ने बताया कि शनिवार तड़के 2:45 बजे बस यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरीर थाना क्षेत्र में चल रही थी। 

 

9 of 12
संतोष का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ यात्रियों ने टॉयलेट के लिए बस को रोकने के लिए कहा था। ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे। इस पर माइल स्टोन 88 पर चालक ने बस को रोक दिया और 14-15 सवारियां बस से नीचे उतर गईं। इसी दरम्यान दिल्ली की ओर से तेज रफ्तार से आते डीसीएम कंटेनर के चालक ने बस के पीछे खड़ी कई सवारियों को रौंद दिया। इसके बाद कंटेनर बेकाबू होकर बस के पिछले हिस्से टकराया और आगे बढ़ गया। 

 

10 of 12
हादसे में अनुराग की मृत्यु के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
उधर, कंटेनर की टक्कर बस में चीखपुकार मच गई। हादसे में छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस और कंटेनर के चालक भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि शवों को पोस्टमार्टम गृह भेजा। 

 

11 of 12
मथुरा हादसा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाद में डीएम चंद्र प्रकाश सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार ने घटनास्थल और जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि हादसे में बस और कंटेनर चालकों की लापरवाही सामने आई है। दोनों के खिलाफ सुरीर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

 
विज्ञापन

12 of 12
असलम का फाइल फोटो। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन यात्रियों की हुई मौत
एरवा कटरा, औरेया निवासी सोनू (22), भेलबल, कोठवा, बस्ती निवासी देवेश सिंह (32), गड़े का पुरवा, कन्नौज निवासी असलम (27), प्रेम नगर, दिल्ली निवासी संतोष कुमार (46), कंचौसी, दिबियापुर, औरेया निवासी अनुराग (27), बड़ा गांव, जसराना, फिरोजाबाद निवासी प्रमोद सिंह (35) की मौत हो गई। औरेया के बेला निवासी शिवकांत दुबे (46) सहित चार अन्य यात्रियों को चोटें आईं, शिवकांत को जिला अस्पताल व अन्य घायलों को दिल्ली व आगरा के निजी अस्पतालों में भेजा गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें