यूपी के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरीर में भीषण हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। दिल्ली से कानपुर देहात जा रही डबल डेकर बस के चालक ने कुछ यात्रियों को टॉयलेट कराने के लिए बस को रोका। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे बेकाबू कंटेनर ने कई यात्रियों को रौंद दिया।
मथुरा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर शनिवार तड़के हुए हुए दर्दनाक हादसे में एक पल में छह परिवारों की दुनिया उजड़ गई। नन्हीं परी को अपने पहले जन्मदिन पर पापा का इंतजार था, जो अंतहीन हो गया, तो नाती अपने बाबा की मौत की खबर से सुनकर उनके अंतिम दर्शन करने को निकला था, मगर दादा की अर्थी उठने से पहले उसकी मौत की खबर घर पहुंच गई। इन परिवारों में अब दर्द का समुंदर ही रह गया है।
बस में सवार बड़ागांव, फिरोजाबाद निवासी प्रमोद सिंह (25) दिल्ली के नांगलोई में प्लंबर का काम करते थे। पत्नी काजल भी साथ रहती थी, लेकिन एक माह पहले वह गांव लौट आई थीं। शनिवार तड़के मथुरा के सुरीर थाना क्षेत्र के माइलस्टोन 88 पर हुए हादसे में बड़ा गांव निवासी साधु सिंह के 25 वर्षीय पुत्र प्रमोद की मौत हो गई।
विज्ञापन
2 of 14
Mathura Accident
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
हादसे की जानकारी घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। वहीं उसकी पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रमोद की एक वर्ष की बेटी का शनिवार को पहला जन्मदिन था। वह बेटी का पहला जन्मदिन मनाने घर लौट रहे थे। शुक्रवार की शाम को प्रमोद ने पत्नी को बताया था कि वह बस से घर लौट रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 14
Mathura Accident
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अल सुबह प्रमोद की मौत की खबर घर पहुंची तो कोहराम मच गया। काजल को खबर मिली तो गुमसुम हो गई। बेटी को गोद में लेकर खामोश होकर रह गई। घरवालों का कहना था कि नन्हीं परी को नहीं पता कि अब उसके पापा कभी नहीं लौटेंगे।
भेलबल, कोठवा, जिला बस्ती निवासी देवेश (28) अपने दोस्तों के साथ दिल्ली घूमने गए थे। शुक्रवार शाम को देवेश को घरवालों ने उनके बाबा रामशंकर के निधन की सूचना दी। इस पर देवेश शाम को ही गांव लौटने के लिए नांगलोई से बस में सवार हो गए।
विज्ञापन
5 of 14
प्रमोद का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक्सप्रेस-वे पर बस हादसे में देवेश की जान भी चली गई। उनके घर में बाबा की अर्थी रखी हुई थी। देवेश के घर खबर पहुंची तो हाहाकार मच गया। घरवाले इतनी जल्दी मथुरा आने की स्थिति में नहीं थे। पुलिस ने वीडियो कॉलिंग से देवेश की शिनाख्त करवाई। इसके बाद प्रशासन ने पोस्टमार्टम के बाद देवेश के शव को गाड़ी में रखवाकर एक कांस्टेबल और एक स्वास्थ्य कर्मी के साथ भेजा है।
विज्ञापन
6 of 14
देवेश का फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक्सप्रेस-वे: बेकाबू कंटेनर की टक्कर से छह बस यात्रियों की मौत, 5 घायल
उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरीर में शनिवार तड़के पौने तीन बजे भीषण हादसे में छह यात्रियों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। दिल्ली से कानपुर देहात जा रही डबल डेकर बस के चालक ने कुछ यात्रियों को टॉयलेट कराने के लिए बस को रोका। करीब 14-15 यात्री बस से उतरे ही थे, तभी पीछे से तेज रफ्तार से आ रहा बेकाबू कंटेनर का चालक कई यात्रियों को रौंदता हुआ और बस के पिछले हिस्से में टक्कर मारता हुआ आगे निकल गया।
विज्ञापन
7 of 14
मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर हुए हादसे में छह लोगों की माैत हो गई।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यात्रियों ने बताया कि कंटेनर चालक नींद में था। हादसे के बाद चीखपुकार मच गई। छह यात्रियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि पांच अन्य घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को अस्पतालों में भर्ती कराया। हादसे के बाद बस और कंटेनर के चालक भाग निकले। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
8 of 14
घायल का हाल जानते अधिकारी।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दिल्ली के नांगलोई से करीब 55 यात्रियों को लेकर इटावा में पंजीकृत डबल डेकर बस कानपुर देहात के लिए शुक्रवार की रात करीब साढ़े दस बजे रवाना हुई थी। यात्रियों ने बताया कि शनिवार तड़के 2:45 बजे बस यमुना एक्सप्रेस-वे पर सुरीर थाना क्षेत्र में चल रही थी।
9 of 14
घटना से परिवार में कोहराम मच गया।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
कुछ यात्रियों ने टॉयलेट के लिए बस को रोकने के लिए कहा था। ज्यादातर यात्री गहरी नींद में थे। इस पर माइल स्टोन 88 पर चालक ने बस को रोक दिया और 14-15 सवारियां बस से नीचे उतर गईं। इसी दरम्यान दिल्ली की ओर से तेज रफ्तार से आते डीसीएम कंटेनर के चालक ने बस के पीछे खड़ी कई सवारियों को रौंद दिया। इसके बाद कंटेनर बेकाबू होकर बस के पिछले हिस्से टकराया और आगे बढ़ गया।
10 of 14
हादसे से परिजनों में चीखपुकार मच गई।
- फोटो : संवाद न्यूूज एजेंसी
उधर, कंटेनर की टक्कर बस में चीखपुकार मच गई। हादसे में छह यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस और कंटेनर के चालक भाग निकले। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जबकि शवों को पोस्टमार्टम गृह भेजा।
11 of 14
मथुरा हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बाद में डीएम चंद्र प्रकाश सिंह व एसएसपी श्लोक कुमार ने घटनास्थल और जिला अस्पताल पहुंचकर घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने बताया कि हादसे में बस और कंटेनर चालकों की लापरवाही सामने आई है। दोनों के खिलाफ सुरीर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
12 of 14
हादसे में अनुराग की मृत्यु के बाद पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचे परिजन।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इन यात्रियों की हुई मौत
एरवा कटरा, औरेया निवासी सोनू (22), भेलबल, कोठवा, बस्ती निवासी देवेश सिंह (32), गड़े का पुरवा, कन्नौज निवासी असलम (27), प्रेम नगर, दिल्ली निवासी संतोष कुमार (46), कंचौसी, दिबियापुर, औरेया निवासी अनुराग (27), बड़ा गांव, जसराना, फिरोजाबाद निवासी प्रमोद सिंह (35) की मौत हो गई। औरेया के बेला निवासी शिवकांत दुबे (46) सहित चार अन्य यात्रियों को चोटें आईं, शिवकांत को जिला अस्पताल व अन्य घायलों को दिल्ली व आगरा के निजी अस्पतालों में भेजा गया।
13 of 14
मथुरा हादसा।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक्सप्रेसवे पर हादसे में हुए घायल
घायलों में औरेया निवासी शिवकांत दुबे, ऊधम सिंह नगर निवासी तनुज सरकार, दिल्ली निवासी सुषमा (37), कानपुर निवासी वसुधा (35), विकास नगर, दिल्ली की नीलम (38), कानपुर देहात निवासी शिवकुमार को वृंदावन के संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया, उपचार के बाद इन सभी को अपने गंतव्य को भेज दिया गया।
एक घंटे तक यातायात रहा बाधित
हादसे के कारण एक्सप्रेस-वे पर करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। मौके पर पहुंची थाना मांट और सुरीर पुलिस ने राहत कार्य शुरू किया। क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त बस और कंटेनर को किनारे हटाकर यातायात सुचारू कराया। इसके बाद दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन की मदद से मांट के जावरा टोल प्लाजा पर खड़ा कराया गया।