अयोध्या में राम मंदिर निर्माण की ऐतिहासिक घड़ी में अब बहुत ही कम समय बचा है। लोग अभी से जश्न में डूबने लगे हैं। राम भक्तों ने दीए जलाने और आतिशबाजी शुरू कर दी है। इसका उत्साह, उल्लास और उमंग कृष्ण की जन्मस्थली मथुरा में भी है। मंदिरों को सजाया गया है। भक्तों को पवन बेला में मुहं मीठा कराने के लिए प्रसाद बांटा जा रहा है। एक दूसरे को मंदिर निर्माण की बधाइयां दी जा रही हैं। शहर की फिजाओं में भी मंदिर निर्माण को लेकर उमंग है।
विज्ञापन
2 of 5
मथुरा में दीपोत्सव
- फोटो : Deepali Agarwal
मंदिरों को रंग बिरंगी विद्युत लाइटों से सजाया गया है। वहीं जगह जगह भजन कीर्तन भी चल रहे हैं। सायंकाल मंदिर के अंदर से लेकर बाहर तक दीपदान किया गया।
विज्ञापन
3 of 5
मथुरा में दीपोत्सव
- फोटो : Deepali Agarwal
पांच अगस्त को मंदिर की खुलने वाली प्रत्येक झांकी में प्रत्येक दर्शनार्थी को मंदिर का प्रसाद वितरित किया जाएगा और हर्ष और उल्लास के साथ राम मंदिर बनने की खुशी मनाई जाएगी।
4 of 5
मथुरा में दीपोत्सव
- फोटो : Deepali Agarwal
अयोध्या में भगवान श्रीराम के मंदिर की आधारशिला रखे जाने के उपलक्ष्य में ठाकुर द्वारिकाधीश का आंगन उमंग से सराबोर है। मंदिर में हर्ष और उल्लास है। मंदिर के विधि एवं मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि श्रीराम मंदिर हिंदुओं की आस्था का केंद्र है। मंदिर के निर्माण से हिंदू समाज में अपार खुशी है।
कल भूमिपूजन के दिन अयोध्या, मथुरा, काशी व दिल्ली के आचार्य पूजन कराएंगे। अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य व दिव्य मंदिर का सदियों पुराना सपना साकार होने ही वाला है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में राम मंदिर के लिए भूमिपूजन व शिलान्यास करेंगे। इसके लिए सारी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। नगर में गणमान्य व्यक्तियों के पहुंचने का सिलसिला जारी है।