फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसाना में लट्ठमार होली: आज बरसेगा लाठियों से प्रेम रस, गुलजार होंगी रंगीली गलियां

Tue, 23 Mar 2021 12:34 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
लठामार होली (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के बरसाना में आज विश्व प्रसिद्ध लट्ठमार होली का आयोजन होगा। होली खेलने के लिए नंदगांव के हुरियारे दोपहर दो बजे प्रिया कुंड पर पहुंचेंगे, जहां बरसाना के लोग उनका स्वागत करेंगे। इस मौके पर उनको स्वागत में भांग की ठंडाई पिलाई जाएगी। भांग की मस्ती में झूमते हुरियारे यहां अपनी पाग बांध कर खुद को लठामार होली के लिए तैयार करेंगे। हुरियारे यहां से सीधे लाडली जी मंदिर (राधारानी मंदिर) में पहुंचेंगे। जहां बरसाना और नंदगांव के गोस्वामियों का संयुक्त समाज गायन होगा। समाज गायन के दौरान दोनों पक्ष एक-दूसरे पर प्यार भरे कटाक्ष करेंगे। समाज गायन के उपरांत हुरियारे रंगीली गली में उतरेंगे। 
विज्ञापन

2 of 5
बरसाना की लठामार होली (फाइल) - फोटो : Amar Ujala
रंगीली गली में हुरियारिनें हाथ में लाठियां लिए उनके स्वागत को तैयार मिलेंगी। लट्ठमार होली के दौरान हुरियारिनें नंदगांव के हुरियारों पर प्रेमपगी लाठियां बरसाएंगी। हुरियारे बड़ी कुशलता से खुद को बचाते हुए लाठी प्रहारों को अपनी ढालों पर झेलेंगे। इस अनूठी परंपरा को देखने के लिए हजारों लोगों की भीड़ उमड़ेगी। 
विज्ञापन

3 of 5
लठामार होली का निमंत्रण लेकर नंदगांव जातीं राधाजी की सखियां। - फोटो : अमर उजाला
लट्ठमार रंगीली होली के लिए राधारानी की ओर से कान्हा के लिए आमंत्रण लेकर राधा सखी गोपाल सखी गईं। वृंदावन के गोपाल घाट पर रहने वाली राधा सखी पिछले 12 वर्ष से इस कार्य को करती चली आ रही हैं। राधा सखी को यह कार्य अपनी गुरु श्यामा दासी से उत्तराधिकार में मिला है। राधा सखी व गोपाल सखी बरसाना इस कार्य को कर खुद को भाग्यशाली मानती हैं। राधा सखी गोपाल सखी अपने साथ एक अबीर गुलाल से भरी हांडी के साथ भोग प्रसाद, इत्र फुलेल व पान बीड़ा लेकर जब रंगीली गली से होकर निकली तो उसे देखने के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। 

4 of 5
बरसाना के राधारानी मंदिर में होली की धूम - फोटो : अमर उजाला
प्रसिद्ध लट्ठमार रंगीली होली की द्वितीय चौपाई सोमवार की देर शाम लाडली जी मंदिर से रंगेश्वर महादेव मंदिर तक निकाली गई। द्वितीय चौपाई में गोस्वामीजन अबीर-गुलाल में सराबोर होकर नाचते हुए चल रहे थे। बुजुर्ग होली के पद गाते हुए अपनी मस्ती में चल रहे थे। लड्डू होली समापन के बाद लठामार होली की द्वितीय चौपाई श्रीजी मंदिर से शुरू होकर रंगेश्वर महादेव पर पहुंची। रंगेश्वर को अबीर-गुलाल अर्पित किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : अमर उजाला
प्रसिद्ध लड्डू होली पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आने की चर्चाएं जोरों पर थीं। प्रशासन ने भी उनके आगमन की पूरी तैयारी कर ली थी, लेकिन किसी कार्य में व्यस्तता के चलते योगी जी बरसाना नहीं आ सके। इस दौरान उन्होंने एक पत्र लिखकर ब्रजवासियों को एक संदेश भेजा है। उन्होंने पत्र में लिखा है कि रंगोत्सव 2021 के शुभारंभ पर उन्हें प्रसन्नता की अनुभूति हो रही है। उन्होंने रंगोत्सव की शुभकामनाएं दी हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें