फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा के 14 वर्षीय हर्ष का हत्यारा कौन: रंजिश, दोस्ती या प्यार... हर एंगल खंगालने में जुटी पुलिस

Fri, 01 Oct 2021 02:09 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 6
मृतक हर्ष का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में 14 वर्षीय छात्र हर्ष ठाकुर की बेरहमी से हत्या के पीछे क्या मकसद रहा, यह अभी तक साफ नहीं है, फिर भी पुलिस परिवार की रंजिश, दोस्ती या प्यार का एंगल खंगालकर चल रही है। छात्र के पिता कौशल रंजिश से साफ इनकार कर रहे हैं। इसके बाद दोस्ती या प्यार का एंगल ही रह जाता है। शुरुआत की जांच में पुलिस दोनों ही एंगल खंगालने में जुटी है। अभी तक पुलिस के हाथ कुछ खास नहीं लगा है। पुलिस ने परिवार और मित्रों से भी पूछताछ की है। 

मथुरा में बड़ी वारदात: अगवा छात्र की गला घोंटकर हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर पत्थर से वार

थाना रिफाइनरी के गांव बाद निवासी कौशल के पुत्र हर्ष ठाकुर का शव गुरुवार सुबह रेलवे लाइन के पास झाड़ियों में मिला था। उसकी हत्या गला दबाकर की गई थी। पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर पत्थर से वार किए गए। केंद्रीय विद्यालय में कक्षा नौवीं का छात्र हर्ष बुधवार से लापता था। उसकी हत्या से हर कोई स्तब्ध है। 
विज्ञापन

2 of 6
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहता था हर्ष - फोटो : अमर उजाला
छात्र हर्ष ठाकुर सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहता था। इंस्टाग्राम पर उसके कई वीडियो अपलोड हैं। घटनास्थल पर उसका मोबाइल नहीं मिला है। बताया गया है कि वह मोबाइल लेकर घर से निकला था। पुलिस मोबाइल की तलाश कर रही है। हो सकता है मोबाइल में ही हर्ष की हत्या का राज छिपा हो। 
विज्ञापन

3 of 6
घटनास्थल पर जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
हर्ष की हत्या अगवा करने के बाद कर दी गई थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसका खुलासा हुआ है। एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 24 घंटे पहले हत्या किया जाना आया है। गला घोंटकर हत्या की गई है। इससे साफ हो रहा है बुधवार दोपहर बाद ही हर्ष की हत्या करके शव को झाड़ियों में छिपाया गया है।

4 of 6
हर्ष का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीमों ने घर से लेकर शव मिलने वाले स्थल तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। इन सीसीटीवी में पेटीज हाथ में लिए हर्ष जाता दिख रहा है तो कहीं स्कूटी पर बैठा दिख रहा है। फिलहाल पुलिस इसके अलावा अन्य सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस स्कूटी सवार की तलाश में भी जुटी है। 
विज्ञापन

5 of 6
हर्ष हत्याकांड: शोकाकुल परिवार - फोटो : अमर उजाला
गांव बाद निवासी कौशल के दो बेटे हैं। बड़ा बेटा शिवम है तो उससे छोटा हर्ष था। खेतीबाड़ी के साथ-साथ निजी नौकरी करने वाले कौशल काफी सज्जन बताए जाते हैं। हर्ष की हत्या के बाद मां और पिता के अलावा परिवार के हर सदस्य का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
एसएसपी से घटना के संबंध में जानकारी लेते विधायक कारिंदा सिंह - फोटो : अमर उजाला
एसपी सिटी मार्तंड प्रकाश सिंह ने बताया कि हर एंगल खंगाला जा रहा है। हत्या के पीछे का कारण अभी तक साफ नहीं है। परिजनों से पूछताछ के संग ही दोस्त और प्यार का एंगल भी खंगाला जा रहा है। जिस बेरहमी से हत्या की गई है, उससे यह साफ होता है कि छात्र से उसकी जलन प्रतीत हो रही है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें