फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: तरुण के सीने पर चढ़ा साहिल, हर्ष ने पैर, लव ने हाथ पकड़ मुंह में ठूंसा कपड़ा; गरीबी से तंग दोस्त बने कातिल

Wed, 05 Feb 2025 02:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, मथुरा

सार

मथुरा में जल्द अमीर बनने के लिए चार दोस्तों ने दसवीं कक्षा के छात्र की गला घोंटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आठ घंटे के अंदर हत्या के आरोपी दोस्त और किशोर का शव बरामद कर लिया। आरोपी दोस्तों ने घर का इकलौता चिराग बुझा दिया।
विज्ञापन
1 of 9
mathura murder - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में दोस्तों ने जल्द अमीर बनने के चक्कर में अपने ही दोस्त की हत्या कर दी। मृतक अपने घर का इकलौता चिराग था। गोविंद नगर पुलिस ने फिरौती के लिए अपहरण कर किशोर की हत्या करने के मामले का आठ घंटे के अंदर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मृतक के चार दोस्तों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों को कोर्ट में पेश किया यहां से उन्हें जेल भेज दिया। 

डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने बताया कि सोमवार की शाम छह बजे गोविंद नगर थाना क्षेत्र के लाल दरवाजा पुराना जवाहर स्कूल निवासी योगेश कुमार थाने पहुंचे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
मृतक किशोर का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने पुलिस को बताया कि उनका पुत्र तरूण (17) घर से 12.30 बजे श्रीजी बाबा आश्रम स्थित होंडा एजेंसी से स्कूटी लेने की कहकर गया था, लेकिन लौटकर नहीं आया है। परिजन ने हत्या की आशंका जाहिर की तो पुलिस ने तुरंत गुमशुदगी दर्ज की और सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से किशोर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने सबसे पहले किशोर के दोस्त से पूछताछ की, इसके बाद उसके चार दोस्त गिरफ्तार किए। इनसे पूछताछ की तो उन्होंने रात ढाई बजे किशोर का शव राजीव अकेडमी के किनारे मुख्य मार्ग से लगभग 200 मीटर नाले से बरामद कराया। 
विज्ञापन

3 of 9
आरोपी कुश - फोटो : अमर उजाला
लव और कुश दोनों सगे भाई
एसएसपी ने बताया कि जल्द अमीर बनने के लालच में किशोर के दोस्त औरंगाबाद निवासी साहिल, गोविंद नगर के गणेशधाम कॉलोनी निवासी हर्ष, डीगगेट के बीसआना गली निवासी लव और यहीं के कुश ने रस्सी से गला दबाकर हत्या की। हत्यारोपियों में लव और कुश दोनों सगे भाई हैं। मंगलवार को पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया, यहां से उन्हें जेल भेज दिया। 

4 of 9
गमगमीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
पार्टी के बहाने बुलाया था लव-कुश के घर बुलाकर की हत्या 
एसपी सिटी डॉ. अरविंद कुमार ने बताया कि कुश और मृतक तरूण आपस में दोस्त थे। जबकि साहिल, हर्ष, लव और कुश सभी एक दूसरे को जानते थे। सोमवार को तरूण का अपहरण करने के लिए से हर्ष ने महाविद्यालय में अपने मकान में पार्टी के बहाने तरूण को बुलाया। साहिल की बाइक से कुश और हर्ष तरूण को बैठाकर निवाड़ वाली फैक्टरी के पीछे लियाकत पैलेस के सामने लव-कुश के मकान पर ले गए। 

 
विज्ञापन

5 of 9
आरोपी लव - फोटो : अमर उजाला
कुश ने बहाने से तरूण का मोबाइल लिया और ऐलाइट स्कूल के पास बंद कर दिया। ताकि उनकी लोकेशन ट्रेस न हो पाए। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो कुश और हर्ष के साथ तरूण बाइक पर बैठा दिखाई दिया। यहीं से पुलिस को लीड मिली और चारों हत्यारोपियों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

6 of 9
आरोपी साहिल - फोटो : अमर उजाला
हत्या करने के बाद फिरौती के लिए किया मैसेज
सीओ सिटी भूषण वर्मा ने बताया कि लव-कुश के मकान पर पहुंचने के कुछ देर बाद ही तरूण को अपने साथ अनहोनी होने का शक हो गया था। इसलिए उसने शोर मचाया और भागने का प्रयास किया। साहिल तरुण के सीने पर चढ़ा, हर्ष ने उसके पैर पकड़ लिए, लव ने हाथों को पकड़कर उसके मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद हर्ष के मफलर से गला घोंटकर चारों ने उसकी हत्या कर दी। 

 
विज्ञापन

7 of 9
आरोपी हर्ष - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद चारों ने शव को बांधकर छोटा किया और जूट के बोरों में उसका शव रखकर साहिल एवं लव बाइक से शव को राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाले में फेंक आए। हत्या करने के बाद तरूण की बहन डिंपल के मोबाइल पर मैसेज किया। मैसेज में उन्होंने बुधवार की सुबह 10 बजे रुपये और स्थान बताने की जानकारी दी। वह इसमें सफल होते इससे पहले ही पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर लिया। 

8 of 9
गमगमीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
साहिल ने बनाई अपहरण कर फिरौती की पूरी योजना
थाना गोविंद नगर प्रभारी निरीक्षक कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि तरूण के अपहरण कर फिरौती की योजना साहिल ने बनाई थी। उसने अपने साथियों से कहा था कि ईमानदारी से कोई अमीर नहीं बनता, जो भी अमीर है उसकी पीढ़ी में किसी न किसी ने कोई ऐसा काम किया, जिससे उसके अन्य परिजन मस्त जिंदगी जी रहे हैं। 

 
विज्ञापन

9 of 9
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
यदि हमने आज कुछ नहीं किया तो हमारे परिजन भी रहीसों वाली जिंदगी नहीं जी पाएंगे। थाना प्रभारी ने बताया कि तरूण के पिता चांदी की पायजेब बनाने का कारोबार करते हैं। उनके सबसे बड़ी लड़की लता उसके बाद डिंपल और सबसे छोटा और इकलौता बेटा तरूण था। तरूण की हत्या के बाद पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें