फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज अग्निकांड: सिलिंडर फटने से विकराल हुईं लपटें, धमाकों से दहल गए ग्रामीण, मंजर देख फूट-फूटकर रोए

Sat, 04 Jun 2022 10:05 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
विज्ञापन
1 of 5
कासगंज अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
कासगंज के पटियाली क्षेत्र के गांव नगला पटे में शनिवार को 40 परिवारों की झोपड़ियां जल गईं। चार सिलिंडरों में विस्फोट हो गया, जिससे आग की लपटें और भड़क गईं। बुर्जी,  बिटौरे सहित कुल 75 स्थानों पर आग लगी। अग्निकांड में ग्रामीण आशाराम की 11 साल की बच्ची अंजू की जलकर मौत हो, जबकि एक युवक झुलस गया।  दमकल की चार गाड़ियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। आग की शुरुआत गांव के बाहरी हिस्से में बने ओमवीर की झोपड़ी से हुई। यहां किसी चिंगारी से आग लग गई। इसके बाद आग ने आसपास के सभी कच्चे पक्के मकानों को चपेट में लिया। गांव में तीन घंटे तक दहशत फैली गई। चीत्कार मचा रहा। आग में कई परिवारों का घर-गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। जिलाधिकारी हर्षिता माथुर, एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे ने मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया और पीड़ितों को मदद का भरोसा दिलाया। 
विज्ञापन

2 of 5
आग में कई झोपड़ियां जलीं - फोटो : अमर उजाला
गांव नगला पटे में हुए भीषण अग्निकांड के दौरान गैस सिलिंडर के विस्फोट से स्थिति बिगड़ गई। सिलिंडर फटने की तेज आवाजों से ग्रामीण दहशत में आ गए। पूरे गांव में तीन से चार घंटे अफरातफरी का माहौल बना रहा। ग्रामीण झोपड़ियों से भागकर जान ही बचा पाए, लेकिन अपना सामान नहीं बचा पाए। ग्रामीणों की घर गृहस्थी का सब सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
कासगंज अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
दोपहर तीन बजे के बाद ओमवीर के घर से आग लगना शुरू हुई। छप्पर धू-धू कर जलने लगा। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैली। ओमवीर के घर के पास में ही आशाराम का मकान था। देखते ही देखते आशाराम का पूरा मकान आग की लपटों से घिर गया और 11 वर्षीय अंजू आग में जल गई। इन मकानों में कुछ की दीवारें पक्की थीं तो कुछ मकान कच्चे थे। 

4 of 5
कासगंज अग्निकांड - फोटो : अमर उजाला
करीब चार बजे दमकल कर्मियों को सूचना मिली। 20 मिनट बाद पटियाली से दमकल की पहली गाड़ी पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया गया, लेकिन आग इतनी विकराल थी कि एक गाड़ी से नियंत्रण नहीं हो पा रहा था। ऐसी स्थिति में जिले की सभी तीन दमकल की गाड़ियां नगला पटे पहुंची और एक दमकल पड़ोसी जनपद बदायूं से बुलाई गई। चार घंटे की कवायद के बाद आग पर काबू पाया जा सका। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
गांव में भीषण अग्निकांड के बाद ऐसा चीत्कार का मंजर बना कि पीड़ितों की आंखों से आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। मृतक बालिका अंजू के परिवार के लोग भी उसके शव को देखकर चीत्कार कर उठे। किसी भी पीड़ित के घर में कोई सामान नहीं बचा था। तिनका तिनका करके घर गृहस्थी बनाई थी, वह चंद मिनटों में आग की लपटों में राख हो गई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें