फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बटेश्वर पशु मेला: मारवाड़ी घोड़ी रोजाना पीती है 10 लीटर दूध, कीमत जानकर रह जाएंगे हैरान

Sat, 06 Nov 2021 10:56 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
बटेश्वर पशु मेले में मारवाड़ी घोड़ी - फोटो : अमर उजाला
आगरा के बटेश्वर में इन दिनों उत्तर भारत का प्रसिद्ध पशु मेला चल रहा है, जिसमें व्यापारी एक से बढ़कर एक घोड़े और ऊंट लेकर आए हुए हैं। इनकी बड़ी बड़ी बोली लग रही हैं, लेकिन मारवाड़ी घोड़ी लक्ष्मी की बात ही निराली है। घोड़ी के मालिक आगरा के पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव ने बताया कि लक्ष्मी जैसी (नीला रंग) घोड़ी खाटू श्याम की सवारी रही है। घोड़ी रोजाना 10 लीटर दूध और सात किलो चने का रातव खाती है। 24 माह की लक्ष्मी के अभी दांत नहीं निकले हैं। उन्होंने बताया कि मेले में खरीदारों ने 25 लाख तक की बोली लगाई है। इसी तरह बटेश्वर मेले में जैसलमेरी, बीकानेरी, सांचोरी, बालोत्तरा, देसी नस्ल के ऊंट भी ग्राहकों को खूब भा रहे हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
बटेश्वर पशु मेले में मारवाड़ी घोड़ी - फोटो : अमर उजाला
मारवाड़ी घोड़ी की खूबियां गिनाते हुए उन्होंने बताया कि ऊंचाई 65 इंच है, चाल और नाच बेमिसाल है। उन्होंने ऐलान किया कि लक्ष्मी सी ऊंचाई और खूबी वाली घोड़ी पूरे मेले में दिखाने वाले को 1.11 लाख रुपये का इनाम देंगे। हालांकि उन्होंने खुद उसकी कीमत नहीं खोली है।  
विज्ञापन

3 of 5
बटेश्वर पशु मेले में विभिन्न नस्लों के घोड़े - फोटो : अमर उजाला
गणेश यादव ने बताया कि पशु प्रेम को बढ़ावा देने के इरादे से इनाम की घोषणा की है। जानकार घोड़ी की कीमत 50 लाख के करीब आंक रहे हैं। गणेश यादव ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आस्ट्रेलियन घोड़ों की देखभाल भी वह कर रहे हैं। दो साल पहले उन घोड़ों को लेकर बटेश्वर मेले में भी आए थे।

4 of 5
बीकानेरी ऊंट चम्पा-चमेली - फोटो : अमर उजाला
बटेश्वर मेले में जैसलमेरी, बीकानेरी, सांचोरी, बालोत्तरा, देसी नस्ल के ऊंटों की खरीद फरोख्त हो रही है। बीकानेर के राम कुंवर के ऊंटों की जोड़ी चम्पा-चमेली की खूबी जानकर ग्राहक लट्टू हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बटेश्वर पशु मेले में पहुंचे ऊंट - फोटो : अमर उजाला
बीकानेर के राम कुंवर ने बताया कि पिछले साल उनके दरवाजे पर चोरों ने दस्तक दी तो चम्पा-चमेली ने आवाज कर दी। जिस पर जागे परिवार को देखकर चोर भाग निकले। इनकी पहचान पलक और कानों पर बालों से होती है। उन्होंने ऊंट की जोड़ी की कीमत 2.50 लाख बताई। राम कुंवर ने बताया कि वह 15 ऊंट लेकर आये थे। जिसमें से आठ बिक चुके हैं। वहीं पुष्कर के राम सिंह 10 ऊंट लाये हैं। जिनमें से तीन बिके हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें