विश्व की धरोहर ताजमहल को देखकर हर कोई मंत्रमुग्ध हो जाता है, लेकिन कुछ ऐसे पल होते हैं। जिनमें ताज की सुंदरता में चार चांद लग जाते हैं। इस दौरान ताज के दीदार करने वालों के मुंह से अनायास ही 'वाह ताज' निकल जाता है। विश्व पर्यटन दिवस पर ताजमहल के कुछ चुनिंदा तस्वीरों को कैद किया गया है। जिसे देखकर आप भी कह उठेंगे 'वाह ताज'।
सूरज की रोशनी के साथ ताजमहल का रंग भी बदलता जाता है, जो हर वक्त खूबसूरत ही लगता है। लेकिन सूरज की पहली किरण में ललिमा के साथ ताजमहल का दृश्य देखने को हर कोई आतुर रहता है।