फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायके में विवाहिता ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, ससुरालीजनों पर लगाया दहेज की मांग का आरोप

Sat, 08 Aug 2020 12:42 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
विज्ञापन
1 of 5
शिवानी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
मैनपुरी के किशनी थाना क्षेत्र में हरचंदपुर रोड स्थित मायके आई विवाहिता ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। दी। मायके पक्ष के लोगों ने ससुरालीजनों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। 
 
विज्ञापन

2 of 5
शिवानी का फाइल फोटो और विलाप करते परिजन - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्र के गांव हरचंदपुर रोड निवासी 21 वर्षीय शिवानी पुत्री कृष्णपाल की शादी विगत 20 नवंबर 2019 को शहर कोतवाली क्षेत्र के आश्रम रोड बसंत बिहार कॉलोनी निवासी रवि प्रताप पुत्र शिवराज के साथ हुई थी। रक्षाबंधन पर शिवानी मायके आई थी। गुरुवार रात शिवानी ने अज्ञात कारणों से कमरे में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। 

ये भी पढ़ें- डॉक्टर दीप्ति की मौत के मामले में नया मोड़, पिता ने कहा- हत्या का केस दर्ज कराएंगे
विज्ञापन

3 of 5
शिवानी की मौत के बाद शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह जगार होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हो सकी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतका के भाई विवेक ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर शिवानी को प्रताड़ित कर रहे थे। बताया कि वह विगत 29 जुलाई को रक्षाबंधन के लिए बहन को बुलाने गया तो ससुरालीजनों ने उससे भी अतिरिक्त दहेज के रूप में रुपयों की मांग की थी। विवेक ने आरोप लगाया कि इससे तंग आकर शिवानी ने खुदकुशी कर ली। मामले में विवेक ने ससुरालीजनों के खिलाफ तहरीर दी है। 
 

4 of 5
शिवानी की मौत के बाद शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
थाना पुलिस द्वारा शिवानी के ससुरालीजनों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज न किए जाने से मृतका के परिजनों में आक्रोश है। शुक्रवार शाम पोस्टमार्टम के बाद शव को घर ले जाया गया लेकिन परिजनों ने अंतिम संस्कार करने से इनकार कर दिया। शिवानी के परिजनों ने कहा कि पुलिस द्वारा मुकदमा दर्ज नहीं करने तक शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
किशनी पुलिस स्टेशन - फोटो : अमर उजाला
शिवानी की मौत के बाद परिजन मुकदमा दर्ज कराने की मांग पर अड़े हैं। वहीं इंस्पेक्टर अजीत सिंह का कहना है कि हम पहले कोरोना देखेंगे, उसके बाद कुछ और देखेंगे। थाने में पुलिसकर्मी कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने कहा यदि मृतका के परिजन नहीं मानते तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा।

तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी
परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। इंस्पेक्टर को यदि कोई समस्या आ रही है तो वह बताएं। मैं भी जानकारी करता हूं।  - मधुवन कुमार, एएसपी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें