फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी के विरोध में बवाल: बैरिकेडिंग तोड़ एक्सप्रेसवे किया जाम, वाहनों पर पथराव, पुलिस ने चलाई लाठी; तस्वीरें

Sun, 20 Sep 2026 07:47 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा

सार

यूजीसी के विरोध में रविवार को आगरा में भारी बवाल हुआ। प्रदर्शनकारियों ने यमुना एक्सप्रेसवे जाम कर दिया। पथराव किया। पुलिस ने लाठी चलाकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा तो ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश की। करीब चार घंटे तक प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प होती रही।
विज्ञापन
1 of 9
आगरा में बवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूजीसी रोलबैक की मांग के लिए रविवार को गांव मुड़ी से निकले ट्रैक्टर मार्च के दौरान बवाल हो गया। कलेक्ट्रेट की ओर जा रहे करीब एक हजार प्रदर्शनकारियों ने नादऊ के पास पुलिस की बैरिकेडिंग तोड़ दी। खेतों के रास्ते यमुना एक्सप्रेसवे पर पहुंच गए। प्रदर्शनकारियों ने एक्सप्रेसवे पर ट्रैक्टर और वाहनों को आड़ा-तिरछा खड़ा कर दोनों ओर का यातायात रोक दिया। करीब 45 मिनट तक एक्सप्रेसवे पर यातायात पूरी तरह ठप रहा। दोनों ओर लंबा जाम लग गया। बाद में समझाने पर फिर से नाई की सराय पर आ गए। यहां पर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच धक्का-मुक्की हुई। पथराव भी किया गया। इसमें पत्थर लगने से एक कंटेनर के शीशे टूट गए। पुलिस ने लाठियां मारकर सभी को खदेड़ दिया। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 9
प्रदर्शनकारियों को रोकती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रविवार सुबह करीब 11:30 बजे मुड़ी चौराहे से 300 से अधिक ट्रैक्टरों के साथ करीब एक हजार प्रदर्शनकारी कलेक्ट्रेट के घेराव के लिए रवाना हुए थे। इसको देखते हुए पुलिस और पीएसी तैनात की गई थी। प्रदर्शनकारी दो किलोमीटर दूर नादऊ में यमुना एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे तक पहुंच गए। यहां पर पुलिस-प्रशासन ने हाइड्रा, जेसीबी और मजबूत बैरिकेडिंग लगाकर रास्ता बंद कर दिया था।


 
विज्ञापन

3 of 9
हंगामा करते प्रदर्शनकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
रास्ता बंद देखकर प्रदर्शनकारी भड़क गए। पुलिस से धक्कामुक्की करते हुए बैरिकेडिंग उखाड़ दी। एक घंटे तक हंगामा किया। दोपहर 12:30 बजे प्रदर्शनकारी खेतों के रास्ते एक्सप्रेसवे पर पहुंचने लगे। पुलिस ने आनन-फानन में अपने वाहन और पीएसी की बसें खड़ी कर उन्हें रोकने का प्रयास किया। कुछ लोग लोग सर्विस रोड से ट्रैक्टर भी ले आए। देखते ही देखते दोनों ओर का यातायात रुक गया।


 

4 of 9
एक्सप्रेसवे पर हंगामा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्रदर्शनकारी ट्रकों पर चढ़कर यूजीसी रोलबैक के नारे लगाने लगे। हंगामे से वाहनों की लंबी कतार लगने लगी। तकरीबन दोपहर सवा एक बजे के बाद पुलिस और प्रदर्शनकारी नेताओं ने समझा-बुझाकर युवाओं को एक्सप्रेसवे से नीचे उतारा, जिसके बाद यातायात बहाल कराया जा सका।

 
विज्ञापन

5 of 9
पुलिस से जमकर हुई झड़प। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नाई की सराय पर ट्रैक्टर चढ़ाने के प्रयास से मचा हड़कंप
दोपहर डेढ़ बजे एक्सप्रेसवे से नीचे उतरने के बाद करीब एक दर्जन ट्रैक्टरों पर सवार प्रदर्शनकारी फिर से शहर की ओर बढ़ने लगे। नाई की सराय पर पुलिस ने उन्हें रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने का प्रयास किया। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने लाठियां चलाकर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ दिया। इस दाैरान कुछ लोगों ने पथराव भी कर दिया। इससे अफरातफरी मच गई। पथराव में सड़क से गुजर रहे एक कंटेनर के शीशे टूट गए।

 
विज्ञापन

6 of 9
हंगामा करते प्रदर्शनकारी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
लाठीचार्ज में खंदौली के आविदगढ़ निवासी सचिन के पैर में चोट आई। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने आधा घंटे में स्थिति पर नियंत्रण पाया। दोपहर में 3 बजे पुलिस आयुक्त दीपक कुमार भी फोर्स के साथ पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। क्षेत्र में एहतियातन अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

 
विज्ञापन

7 of 9
आगरा बवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
ज्ञापन देने पर बंटे दो गुट, डीएम को बुलाने की मांग पर अड़े युवा
प्रदर्शन के अंतिम चरण में ज्ञापन सौंपने को लेकर भी प्रदर्शनकारियों में मतभेद सामने आया। यूजीसी मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह, मनोज सिकरवार, लाखन सिंह त्यागी, संपूर्ण सुधार संगठन के अध्यक्ष जितेंद्र त्यागी और अविनाश बेंस समेत वरिष्ठ नेताओं ने एसडीएम एत्मादपुर सुमित कुमार सिंह को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंप दिया। इस पर कुछ युवा नाराज हो गए और डीएम को मौके पर बुलाकर ज्ञापन लेने की मांग करने लगे। इसे लेकर काफी देर तक गहमागहमी रही। बाद में वरिष्ठ नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों ने युवाओं को समझाकर शांत कराया। इसके बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

 

8 of 9
आगरा बवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
शहर से लेकर देहात तक फोर्स रही तैनात
खंदाैली से होते हुए प्रदर्शनकारी शहर में प्रवेश करना चाहते थे। वह मुख्यालय पहुंचने की योजना बना चुके थे। अधिकारियों ने रणनीति फेल करने के लिए कई जगह पर फोर्स तैनात की थी। मुख्यालय से लेकर हरीपर्वत, भगवान टाकीज, झरना नाला पर भारी पुलिस बल लगाया गया। ट्रैक्टरों पर आने वाले लोगों पर पुलिस नजर रख रही थी।

 
विज्ञापन

9 of 9
आगरा में बवाल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
यूजीसी बिल के विरोध में सवर्ण समाज के लोगों ने बिल वापसी की मांग के लिए थाना खंदाैली क्षेत्र के मुड़ी चाैराहे के पास विरोध प्रदर्शन किया। यमुना एक्सप्रेस वे कोई जाम नहीं किया गया। कुछ लोगों ने एक्सप्रेस वे पर चढ़कर प्रदर्शन करने का प्रयास किया। इन्हें पुलिस ने समझाकर तत्काल नीचे उतार दिया। जलेसर मार्ग पर पुलिस ने किसी तरह से लाठी नहीं चलाई। जाम लगाने का प्रयास करने वालों को हटाया गया है।  -दीपक कुमार, पुलिस आयुक्त



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें