जवाहर नवोदय विद्यालय मैनपुरी: एसआईटी का कैंप कार्यालय
- फोटो : अमर उजाला
बीते तीन दिनों से लगातार एसआईटी छात्रा की कथित हत्या व दुष्कर्म के मामले में डीएनए जांच के लिए सैंपलिंग करा रही है। सूत्रों के अनुसार पहले डीएनए जांच की सूची में तकरीबन सौ लोगों के नाम थे, लेकिन अब इसमें एसआईटी ने लोगों की संख्या और बढ़ा दी है। गुरुवार को भी एसआईटी कैंप कार्यालय पर डीएनए जांच के लिए सैंपल लिए गए। कुल 25 लोगों के सैंपल तीसरे दिन एकत्रित किए गए।