सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
मुलायम के गढ़ में वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को टक्कर बहुजन समाज पार्टी ने ही दी थी। बसपा प्रत्याशी विनय शाक्य ने 2.19 लाख वोट हासिल करके जोरदार टक्कर खुद सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव को दी थी। भले ही इस चुनाव में नेताजी को विजयश्री मिली, बसपा के कोर वोट बैंक की धाक हर दल ने मानी थी। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भी बसपा प्रत्याशी डॉ. संघमित्रा मौर्य ने 1.42 लाख वोट मुलायम के गढ़ में हासिल किए थे। इसके बाद बसपा ने लोकसभा चुनाव मैनपुरी सीट पर नहीं लड़ा।