मुलायम सिंह यादव के निधन के बाद अब उनकी बहू के सामने भाजपा चक्रव्यूह को तोड़ने के प्रयास में जुटी हुई है। मुलायम ने मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से अपने गुरु को प्रत्याशी बनवाकर चक्रव्यूह की रचना की थी। गुरु उदयप्रताप को लोकसभा पहुंचाने के लिए मैनपुरी में की गई मुलायम की उस व्यूह रचना को आज तक कोई नहीं भेद पाया है। मुलायम के धुर विरोधी रहे लोगों ने शरण ली तो वह भी उनके वजूद से ही लोकसभा पहुंचे थे।
दो दशक पहले मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र को मुलायम सिंह ने अपनी कर्मभूमि बनाया था। उस समय उन्होंने मैनपुरी की सुरक्षा और व्यवस्था के लिए अपने शिक्षक गुरु उदयप्रताप सिंह यादव को प्रत्याशी बनाया था। वर्ष 1989 में मुलायम सिंह यादव ने अपने गुरु को प्रत्याशी बनाकर मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के लिए व्यूह रचना की थी। इसे फिर कोई भी विरोधी पार्टी तोड़ नहीं पाई। वर्ष 1989 में मुलायम सिंह यादव ने जनता दल की सदस्यता ग्रहण की। मुलायम का कद जनता दल में इतना ऊंचा था कि उनके कहने पर ही मैनपुरी, इटावा और एटा में प्रत्याशियों को टिकट दी गई।
विज्ञापन
2 of 5
एनडी तिवारी और मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
मुलायम सिंह ने मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से उदय प्रताप यादव को टिकट दिलवाई थी। इस चुनाव में उन्होंने जीत भी हासिल की थी। वर्ष 1991 में मुलायम सिंह समाजवादी जनता पार्टी में शामिल हुए। इस बार फिर उन्होंने मैनपुरी से अपने गुरु उदयप्रताप को टिकट दिलवाया। उदय प्रताप ने फिर से जीत हासिल की।
विज्ञापन
3 of 5
मुलायम सिंह यादव और अखिलेश यादव
- फोटो : अमर उजाला
मुलायम सिंह यादव का मैनपुरी में वजूद देखकर उनके धुर विरोधी रहे कांग्रेस नेता बलराम सिंह यादव ने भी वर्ष 1998 में समाजवादी पार्टी ज्वॉइन कर ली।
4 of 5
मुलायम सिंह यादव के साथ पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यपाल सिंह यादव।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मुलायम ने बलराम को मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र से 1998 और 1999 में चुनाव लड़ाया। दोनों बार बलराम सिंह लोकसभा पहुंचे। अब मुलायम नहीं हैं। उनकी बहू डिंपल यादव लोकसभा क्षेत्र से मैदान में हैं। भाजपा के लिए इस व्यूह को तोड़ पाने की इस बार भी चुनौती रहेगी। वहीं डिंपल यादव के लिए ससुर के रचे व्यूह की रक्षा करने की प्रतिष्ठ दांव पर है।
पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव
- फोटो : अमर उजाला
मुलायम समर्थक को मिले वोट
1989 - उदय प्रताप यादव जनतादल - 239660
पराजित प्रत्याशी- केसी यादव कांग्रेस- 155369
1991- उदय प्रताप यादव समाजवादी जनता पार्टी - 126463
पराजित प्रत्याशी- रामनरेश अग्निहोत्री भाजपा- 114298
1998- बलराम सिंह यादव सपा- 264734
पराजित प्रत्याशी- अशोक यादव भाजपा- 254368
1999- बलराम सिंह यादव सपा - 244113
पराजित प्रत्याशी- दर्शन सिंह यादव- 216087