कासगंज में पहली पत्नी से बिना तलाक लिए दूसरी शादी करना युवक को भारी पड़ गया। दूसरी पत्नी के साथ डांस करते हुए आरोपी युवक का वीडियो वायरल हुआ। जानकारी होने पर पहली पत्नी के मायके वालों ने इस शादी पर आपत्ति जताई और पहली पत्नी ने सहावर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सहावर थाना क्षेत्र के गांव सतरोई निवासी देवेंद्र की पहली शादी वर्ष 2013 में सोरोंजी थाना क्षेत्र के गांव खैरपुर निवासी भारती से हुई। शादी के कुछ दिनों बाद दोनों में अनबन शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि शादी के दो साल बाद भारती अपने मायके में रहने लगी। दोनों के बीच तलाक का मुकदमा भी वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। देवेंद्र ने कुछ दिन पूर्व जनपद एटा के मिरहची थाना क्षेत्र के गांव गढ़ौरी निवासी एक युवती से दूसरा विवाह कर लिया। विवाह के दौरान नव विवाहित जोड़े ने नृत्य भी किया। इसी नृत्य का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया।
विज्ञापन
2 of 5
दुल्हन के साथ डांस करता दूल्हा
- फोटो : अमर उजाला
जानकारी जब पहली पत्नी को हुई तो उसके परिजनों ने आपत्ति जताई। वह देवेंद्र और उसके घर वालों से बात करने गांव सतरोई पहुंचे तो, आरोप है कि देवेंद्र और उसके परिजनों ने उनसे बात नहीं की। इसके बाद देवेंद्र की पहली पत्नी भारती ने रविवार को सहावर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
3 of 5
दुल्हन के साथ डांस करता दूल्हा
- फोटो : अमर उजाला
देवेंद्र और भारती पहले गाजियाबाद रहते थे। इस दौरान भी इन लोगों में विवाद हो गया था। पहली पत्नी भारती से मारपीट हो गई। भारती ने उत्पीड़न का एक मुकदमा देवेंद्र के खिलाफ गाजियाबाद थाने में दर्ज कराया था।
4 of 5
दुल्हन के साथ डांस करता दूल्हा
- फोटो : अमर उजाला
तलाक के मामले में न्यायालय के निर्णय के बिना युवक ने दूसरी शादी की है। इस मामले में सहावर थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पहली पत्नी के उत्पीड़न का एक मुकदमा गाजियाबाद थाने में भी दर्ज है।