अमर उजाला के अभिवन अभियान ''मां तुझे प्रणाम'' में वॉक फॉर यूनिटी का आयोजन हुआ। विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों बच्चे इस आयोजन में शामिलज हुए। उमस भरी गर्मी में भी बच्चों के अंदर गजब का उत्साह नजर आया।
वंदे मातरम, भारत माता की जय, देश के शहीद अमर रहें.. इन्हीं जयकारों से लोहामंडी क्षेत्र के रास्ते गूंज उठे। हाथों में तिरंगा लिए विभिन्न स्कूलों के सैकड़ों बच्चे जयकारे लगाते हुए बढ़े जा रहे थे। उमस भरी गर्मी में भी उनका उत्साह कम नहीं हो रहा था। अमर उजाला के अभिनव अभियान ''मां तुझे प्रणाम'' के कार्यक्रमों की कड़ी में आयोजित वाॅक फाॅर यूनिट में सोमवार को आजादी के ऐसे ही रंग दिखे।
लोहामंडी स्थित महाराजा अग्रसेन सेवा सदन से शहीदाें की याद में वाॅक फाॅर यूनिटी का आयोजन किया गया। इसमें स्कूलों के बच्चे, एनसीसी कैडेट्स, सामाजिक संगठनों के लोग शामिल हुए। कोठी मीना बाजार, साकेत कॉलोनी, लोहामंडी, जयपुर हाउस से होते हुए सेवा सदन में यात्रा का समापन हुआ। दो घंटे की यात्रा में लोग हाथों में तिरंगे लेकर चल रहे थे। इस दाैरान देशभक्ति के गीत और जयकारे गूंजते रहे। यात्रा में शामिल झांकियों ने सभी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
2 of 8
Walk for Unity
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आकर्षण का केंद्र ऑपरेशन सिंदूर की झांकी रही। इसमें ब्रह्मोस, अग्नि समेत कई मिसाइलों के मॉडल लगे थे। सरदार भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दिए जाने की झांकी ने भी लोगों का ध्यान खींचा। इनको देखकर राहगीरों में देशभक्ति का ज्वार चढ़ गया और वे भी भारत माता की जय के जयकारे लगाने लगे।
विज्ञापन
3 of 8
Walk for Unity
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
इससे पहले मुख्य अतिथि कपिश्वर हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड के डॉ. नरेश शर्मा, विशिष्ट अतिथि बालाजी प्राॅपर्टी आर्केड से रिंकेश अग्रवाल, एचएमएस इंफ्राटेक की सुनीता शर्मा, देवज्ञजी की पूजा शर्मा, तेजस्विनी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के हेमंत कुमार चलनीवाले, जीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल के चेयरमैन मुकेश गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।
4 of 8
Walk for Unity
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
बच्चों का जोश देख थम गए लोग
वाॅक फाॅर यूनिटी के दाैरान बच्चों में देशभक्ति का जोश देखकर सड़क पर लोगों की भीड़ थम गई। बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर यात्रा के दौरान अपनी प्रस्तुति भी दी। इसे देखने के लिए पैदल और वाहन सवार अपने स्थानों पर खड़े होकर देखते रहे। करीब दो किलोमीटर तक बच्चे जयकारे लगाते रहे। यात्रा के दौरान बच्चों के हाथ में कई फीट लंबा झंडा भी रहा।
विज्ञापन
5 of 8
Walk for Unity
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सिंदूर नहीं मिटने देंगे, तिरंगा नहीं झुकने देंगे
ऑल सेंट्स स्कूल के बच्चों ने ऑपरेशन सिंदूर को केंद्र में रखते हुए सजीव झांकी का प्रदर्शन किया। जिसमें मिसाइल के साथ तीनों सेना के जवान प्रतीकात्मक रूप से खड़े थे। वहीं छात्रों ने मोहे तू रंग दे बसंती से लेकर ये देश है वीर जवानों और कंधों से मिलते हैं कंधे तक देशभक्ति गीतों पर अपने जोशीले नृत्य से सभी के आकर्षण का केंद्र रहे। वहीं शिवालिक पब्लिक स्कूल के बच्चों ने तिरंगे के तीन रंग और उनसे मिलने वाली प्रेरणा का वर्णन किया। युवाओं की क्षमता, अलग-अलग क्षेत्र में किए जा रहे कार्य, भारतीय सभ्यता के अलग-अलग गुणों का वर्णन करियर के विभिन्न क्षेत्रों के माध्यम से किया। बच्चों ने जोशीले भाषण से उम्मीदों से भरे नए भारत की तस्वीर पेश की।
विज्ञापन
6 of 8
Walk for Unity
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एनसीसी कैडेट्स ने किया कदमताल
कर्नल्स ब्राइटलैंड के एनसीसी आर्मी विंग के बच्चों ने कदमताल करते हुए वंदे मारतरम, भारत माता की जय जैसे नारों के साथ माहौल में जोश का संचार किया। यूनिफॉर्म पहने हुए ये बच्चे सेना के जवानों का प्रतिनिधित्व करते नजर आए। बीडी कॉन्वेंट के बच्चों ने भी सजीव झांकी प्रस्तुत की। भारत मां, गांधी जी समेत देश के वीर क्रांतिकारियों के स्वरूप बनकर आए बच्चे हाथ में तिरंगा लहराते पूरे यात्रा मार्ग में लोगों के आकर्षण का केंद्र रहे। सेंट एंड्रूज स्कूल के बच्चों की राजगुरु, सुखदेव और भगत सिंह की फांसी के दृश्य की झांकी ने हर शख्स को भाव विभोर किया तो बचपन एकेडमिक हाइट्स नन्हें बच्चे देशभक्तों के स्वरूप में सजकर आए और हर किसी का मन मोह लिया।
विज्ञापन
7 of 8
Walk for Unity
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एक किलोमीटर लंबा कारवां देखने के लिए लग गई लोगों की भीड़
अमर उजाला की ओर से आयोजित वॉक फॉर यूनिटी में दर्जनों स्कूलों के सैकड़ों बच्चों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भाग लिया। इस दौरान यात्रा के आरंभ स्थल महाराजा अग्रसेन सेवा सदन से लेकर साकेत कॉलोनी तक युवाओं का कारवां देख हर कोई हैरान रह गया। इस दौरान गर्मी और उमस भी इन स्कूली छात्रों का जोश कम नहीं कर पाई। बच्चे पूरे जोश के साथ नारे लगाते हुए लाइव परफॉर्मेंस देते हुए आगे बढ़ते रहे। इस दौरान लोगों ने बच्चों की फोटो खींची, वीडियो बनाई और अपनी सेल्फी भी लीं।
ये हैं कार्यक्रम के प्रायोजक:
मुख्य प्रायोजक डॉ. नरेश शर्मा और प्रायोजक डॉ. विजय किशोर बंसल (वरिष्ठ समाजसेवी), सह प्रायोजक डॉ. एमपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, तपन ग्रुप, आगरा फुटवियर मैन्युफैक्चरर्स एंड एक्सपोर्टर्स चैंबर (एफमेक), मोशन एकेडमी, स्टोनमैन क्राफ्ट्स, बालाजी प्रॉपर्टीज, दैवज्ञजी के डॉ. देव स्वरूप शास्त्री और द फेयरी इंटरनेशनल हैं। सहयोगी संस्थाएं शिवालिक ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, बीडी कॉन्वेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऑल सेंट्स स्कूल, डॉ. उमेश कुमार गर्ग, जीआई ग्लोबल स्कूल, क्लेरिटी वाटर, तेजस्वनी इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, कर्नल्स ब्राइटलैंड पब्लिक स्कूल, जिम कार्बेट पब्लिक स्कूल, एसकेएम कांट्रैक्टर एंड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड, एचएमए एग्रो इंडस्ट्रीज, बलूनी क्लासेज, जीजी स्कूल ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल, आगरा रॉयल्स, गणपति ग्रुप, न्यू प्रिंस होटल एंड रेस्टोरेंट, न्यू प्रिंस द ढाबा क्वालिटी एंड बेस्ट, हाई स्टील, उपकार प्रकाशन, डॉक्टर सोप, सर्वा डेंटल हॉस्पिटल और मैजिक फ्रेम हैं।