फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज: फंदे से लटके मिले युवक-युवती के शव, कभी प्यार तो कभी परिवार के लिए गंवाई प्रेमी युगलों ने जान

Wed, 10 Mar 2021 12:02 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज

सार

  • दो साल की उम्र में युवती की मां की हो गई थी मौत
  • तीन महीने पहले रंजना की शादी हुई थी तय
विज्ञापन
1 of 8
कासगंज: रंजना और निशांत के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कासगंज के कोतवाली क्षेत्र के गांव भरसौली मुस्तफाबाद के निशांत उर्फ भूरा (20) पुत्र शैलेंद्र व युवती रंजना (19) पुत्री नेपाल सिंह का करीब दो साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। ग्रामीणों के अनुसार दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन लॉकडाउन में 14 जून, 2020 को निशांत की शादी दरियावगंज में हो गई। इस शादी से वह खुश नहीं था। निशांत की यह मनोदशा देखकर उसकी पत्नी भी वापस दरियावगंज चली गई और नहीं लौटी। वहीं तीन महीने पहले रंजना के परिजनों ने उसका विवाह दादरी में तय कर दिया था। 26 अप्रैल को शादी होनी थी लेकिन रंजना इसके लिए तैयार नहीं थी। आहत होकर सोमवार शाम करीब 6 बजे दोनों अपने-अपने घरों से लापता हो गए। मंगलवार की सुबह ग्रामीण जयप्रकाश ने काली नदी के पास पेड़ पर फंदे से लटके दोनों के शव देखे। उसने ग्रामीणों और पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंच शवों का पोस्टमार्टम कराया। दोनों परिवारों की ओर से पुलिस को केवल लिखित सूचना दी गई है, कोई अन्य तहरीर नहीं दी गई है।
विज्ञापन

2 of 8
कासगंज: युगल के आत्महत्या करने की सूचना पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
गांव भरसौली मुस्तफाबाद में युवक-युवती के शव पेड़ पर लटके होने की सूचना मोहनपुरा के चौकी प्रभारी ने जैसे ही कोतवाली पुलिस को दी वैसे ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामला उच्च अधिकारियों के संज्ञान में पहुंचा। सूचना पर जिलाधिकारी सीपी सिंह, एसपी मनोज सोनकर, एएसपी आदित्य वर्मा, एसडीएम ललित कुमार, सीओ आरके तिवारी भी मौके पर पहुंचे। गांव में हूटर और सायरन बजातीं गाड़ियों की कतार लग गई। अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। भाजपा के जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी और आरएसएस के पदाधिकारी नरेश नंदन भी गांव पहुंच गए। अधिकारियों ने प्रेमी युगल के परिजनों को ढांढस बंधाया। परिवार के लोगों से पूरे मामले की जानकारी जुटाई गई।
विज्ञापन

3 of 8
रंजना का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
दो साल की उम्र में युवती की मां की हो गई थी मौत
फंदे पर लटककर जान देने वाली युवती रंजना का पालन-पोषण उसकी दादी भगवान देवी और दादा रूप सिंह ने किया था। रंजना की मां की मौत तभी हो गई थी, जब वह महज दो वर्ष की थी। रंजना के बड़े भाई रोहित की शादी हो चुकी है। रंजना की मौत से दादी का रो-रोकर बुरा हाल था और पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ था। रंजना का रिश्ता तय करने के बाद परिवार के लोगों ने उसे गाजियाबाद भेज दिया था। रंजना का भाई रोहित गाजियाबाद में ही नौकरी करता है।

4 of 8
कासगंज: निशांत का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
अच्छे व्यवहार के लिए जाना जाता था निशांत
निशांत उर्फ भूरा को गांव में अच्छे व्यवहार के लिए जाना जाता था। उसने बारहवीं कक्षा के लिए प्राइवेट फार्म भी भरा था। वह अपने विवाह को लेकर खुश नहीं था। निशांत के परिवार में भी कोहराम मचा हुआ था।
 
विज्ञापन

5 of 8
कासगंज: गांव में पहुंची पुलिसटीम - फोटो : अमर उजाला
फॉरेंसिक टीम ने लिए नमूने, एसओजी भी लगाई
एसपी मनोज कुमार सोनकर ने आत्महत्या के मामले में साक्ष्य एकत्रित करने के लिए फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। फॉरेंसिक टीम ने मौके से नमूने संग्रहीत किए। घटना से जुड़े साक्ष्य भी जुटाए। वहीं एसओजी टीम को भी पुलिस ने लगाया है। एसओजी टीम इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल करेगी।
 
विज्ञापन

6 of 8
कासगंज: घटनास्थल पर डीएम और एसपी - फोटो : अमर उजाला
प्रेम में असफल होने पर चुनते हैं आत्महत्या का रास्ता
समाज आधुनिकता की ओर तो बढ़ा है लेकिन प्रेम करना आज भी यहां ठीक नहीं समझा जाता। यही कारण है कि प्रेम में सफलता न मिलने पर प्रेमी युगलों ने कभी खुद से जान गंवाई, तो कभी परिजनों ने ही आन की खातिर उन्हें मौत के घाट उतार दिया। कोतवाली क्षेत्र के भरसौली मुस्तफाबाद में प्रेमी युगल द्वारा आत्महत्या का प्रकरण कोई र्नइं बात नहीं है। ऐसे कई मामले जिले में अब तक सामने आ चुके हैं। जिले में प्रेम के ऐसे मामले अक्सर सामने आते हैं। प्रेम जब तक चोरी-छुपे चलता रहता है, प्रेमी युगल को खास दिक्कतें नहीं पेश आतीं। लेकिन परिजनों को इसकी भनक लगती है तो वे इस प्रेम को स्वीकार नहीं कर पाते। पहले तो प्रेम संबंधों को खत्म करने का दबाव बनाते हैं। इसमें विफल रहनेे पर या तो उनका विवाह कर देते हैं या फिर कई मामलों में यह ऑनर किलिंग जैसे दुखद अंत के अंजाम तक भी पहुंचता है। वहीं प्रेमियों को मनमाफिक हमसफर मिलने की जब उम्मीद नहीं दिखती है, तो वे भी आत्महत्या का रास्ता अपना लेते हैं। इनमें अधिकतर प्रेमी 18 से 25 वर्ष तक के होते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
कासगंज: युवक और युवती के शव मिलने की सूचना के बाद पहुंचे अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
जिले में ऑनर किलिंग के मामले
- जून 2009 ढोलना क्षेत्र में प्रेमी युगल को ट्रैक्टर से बांध कर खींचा गया लेकिन पुलिस को भनक लग जाने से प्रेमी युगल की जान बच गई।
- अप्रैल 2011 में कासंगज के सिनेमाघर में भाई ने बहन की गला दबाकर हत्या का प्रयास किया, बेहोश हो जाने पर उसका भाई रफूचक्कर हो गया। 
- मार्च 2012 में अमांपुर मे प्रेमी युगल की बेरहमी से हत्या करने के बाद दोनों शवों को एक साथ जला दिया गया।
- सितंबर को 2012 में एक गांव में युवती की हत्या करके शव को जला दिया और राख नहर बहा दी। 
- मार्च 2016 में सिढ़पुरा में युवती की हत्या।
- मई 2018 में सिढ़पुरा में प्रेम प्रसंग के चलते युवक की गोली मारकर हत्या। 
- 01 जुलाई 2019 को सोरों क्षेत्र में प्रेमी-प्रेमिका की पीट-पीटकर हत्या, हत्या को आत्महत्या का रूप देने को डाले सल्फास के रैपर। 
 
विज्ञापन

8 of 8
फंदा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : फांसी का फंदा
जिले में प्रेमी युगल के खुदकुशी के मामले
- 21 फरवरी 2018 को अमांपुर क्षेत्र में प्रेमिका से शादी न हो पाने पर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका की गोली मारकर हत्या की। बाद में स्वयं भी गोली मार ली। 
- 1 जून 2018 को पटियाली क्षेत्र में प्रेमिका की गोली मारकर हत्या करने के बाद आत्महत्या कर ली।
- 28 जून 2018 को सिढ़पुरा क्षेत्र में प्रेम में असफल प्रेमी व प्रेमिका एक साथ फांसी के फंदे पर झूल गए। 
- 20 मई 2019 को पटियाली में प्रेमी ने प्रेमिका की गला दबाकर हत्या कर दी। 
-9 मार्च 2021 को कासगंज क्षेत्र में प्रेमी-प्रेमिका ने एक साथ फंदे पर लटककर जान दे दी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें