फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहब्बत की खौफनाक तस्वीरें, एक रस्सी और दो लाशें, ब्रेसलेट पर एक-दूसरे के नाम

Fri, 26 Oct 2018 10:53 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 7
दोनों की कलाई पर बंधे ब्रेसलेट - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के मटसेना क्षेत्र के गांव लुहारी निवासी कीर्ति उर्फ मधु एवं शिवा वाजपेयी की मौत की गुत्थी उलझ गई है। दोनों 22 अक्तूबर से लापता थे। कीर्ति की मां ने थाना मटसेना में गुमशुदगी दर्ज कराई थी, लेकिन तीन दिन बीतने के बाद भी कोई जानकारी नहीं लगने पर एसएसपी से गुहार लगाकर कार्रवाई की मांग की थी। पुलिस ने आरोपियों के घर दबिश दी। वो फरार हो गए थे। अब दोनों की मौत की गुत्थी हत्या और आत्महत्या के बीच उलझी हुई है।  
विज्ञापन

मोहब्बत की खौफनाक तस्वीरें, एक रस्सी और दो लाशें, ब्रेसलेट पर एक-दूसरे के नाम

2 of 7
एक ही रस्सी में युवक-युवती ने फांसी लगाई। - फोटो : अमर उजाला
थाना लाइनपार के गांव आलमपुर जारखी में गुरुवार शाम को कीर्ति और शिवा के शव एक ही फंदे पर लटके मिले। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लेकर गई। पुलिस आत्महत्या मानकर जांच कर रही है। आशंका यह भी है कि दोनों की हत्या कर शव लटकाए गए हैं। 
विज्ञापन

मोहब्बत की खौफनाक तस्वीरें, एक रस्सी और दो लाशें, ब्रेसलेट पर एक-दूसरे के नाम

3 of 7
मृतक का आधार - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की मानें कानपुर निवासी शिवा वाजपेयी कई वर्षों से थाना मटसेना के लुहारी स्थित अपने बहनोई अरुण उपाध्याय के घर रहता था। बताया गया है कि शिवा और कीर्ति के बीच पिछले करीब तीन वर्ष से प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था। परिजनों के विरोध पर कीर्ति ने इंटर की पढ़ाई छोड़ दी थी।

मोहब्बत की खौफनाक तस्वीरें, एक रस्सी और दो लाशें, ब्रेसलेट पर एक-दूसरे के नाम

4 of 7
युवक-युवती के शव - फोटो : अमर उजाला
22 अक्तूबर की रात से ही कीर्ति और शिवा वाजपेयी लापता थे। कीर्ति की परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की, लेकिन कोई पता नहीं चलने पर उन्होंने थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पीड़िता ने एसएसपी से भी भेंट करके शिकायती पत्र दिया था। 
विज्ञापन

मोहब्बत की खौफनाक तस्वीरें, एक रस्सी और दो लाशें, ब्रेसलेट पर एक-दूसरे के नाम

5 of 7
कीर्ति का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
कीर्ति की मां पुष्पा देवी ने एसएसपी को भेजे पत्र में कहा था कि उनकी बेटी कीर्ति को बबुआ उर्फ शिवा अपने साथियों के साथ 22 अक्तूबर की रात 11 बजे जबरदस्ती घर में ही घुसकर ले गया है। उसने मटसेना थाना पुलिस से शिकायत की है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की मांग की है। 
विज्ञापन

मोहब्बत की खौफनाक तस्वीरें, एक रस्सी और दो लाशें, ब्रेसलेट पर एक-दूसरे के नाम

6 of 7
दोनों शवों को नीचे उतारती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कीर्ति, शिवा वाजपेयी के बीच प्रेम प्रसंग का मामला चल रहा था इसकी पुष्टि एक-दूसरे के हाथ में पहने ब्रेसलेट भी कर रहे थे। युवती के हाथ में पहने ब्रेसलेट पर शिवा लिखा हुआ था जबकि युवक के हाथ में पहने ब्रेसलेट पर मधु लिखा था।  
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहब्बत की खौफनाक तस्वीरें, एक रस्सी और दो लाशें, ब्रेसलेट पर एक-दूसरे के नाम

7 of 7
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस और भीड़ - फोटो : अमर उजाला
इस संबंध में सीओ सदर प्रेम प्रकाश का कहना है कि प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या का मामला प्रतीत होता है। युवक के हाथ में पहने ब्रेसलेट पर युवती और युवती के हाथ में युवक का नाम लिखा था। फिर भी मामले की जांच करके कार्रवाई की जाएगी।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें