उत्तर प्रदेश के आगरा में ताजमहल में मनाए जाने वाले उर्स के विरोध में भगवान शिव और पार्वती भूख हड़ताल बैठे हैं। उनका मानना है कि ताजमहल, तेजो महालय है और इसके अंदर बिना अनुमति चादर पोशी और कव्वाली नहीं होनी चाहिए। बिना अनुमति कार्यक्रम के आयोजन पर वह विरोध जता रहे हैं।
मामला ताजमहल के पास स्थित प्रतापपुरा चौराहे का है। यहां गुरुवार की सुबह भगवान शिव के रूप में जितेंद्र कुशवाहा और मां पार्वती के रूप में उषा वर्मा भूख हड़ताल पर बैठ गए। उन्होंने बताया कि आरटीआई से मिली सूचना के आधार पर ताजमहल के अंदर चादर पोशी और कव्वाली की अनुमति नहीं है।