फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा: कोरोना कर्फ्यू में बदमाशों ने दी पुलिस को बड़ी चुनौती, 146 वारदातों से 'सहमी' ताजनगरी

Tue, 25 May 2021 11:00 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 7
पीड़ित डॉक्टर के घर के बाहर पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ है। इसके पालन के लिए सड़कों पर बैरियर लगाकर चेकिंग की जा रही है। रात्रि गश्त की जाती है। पुलिस की अधिक तैनाती और सख्ती है लेकिन इसके बावजूद शहर से लेकर देेहात में वारदात नहीं रुक रहीं। पिछले 40 दिन करीब 146 वारदात हुईं। घरों में चोरी और वाहन चुराने की घटनाएं सबसे अधिक हुई हैं। पांच की हत्या हुई। दो डकैती भी हुई हैं।
1. तहसील से कैश चोरी करने वाले का नहीं चला पता 
11 अप्रैल की रात को तहसील सदर स्थित सब रजिस्ट्रार के कार्यालय में रखी अलमारी का ताला खोलकर 4.67 लाख रुपये से भरा बक्सा चोरी किया गया था। सीसीटीवी कैमरे के फुटेज में एक चोर कार्यालय के गेट में लगे शीशे को हटाकर अंदर प्रवेश करता नजर आया था। एक महीने बाद भी पुलिस चोर को नहीं पकड़ सकी है। इस चोरी में किसी जानकार व्यक्ति का हाथ होने की आशंका जाहिर की गई थी। 
विज्ञापन

2 of 7
demo pic
2. घर के बाहर से चुराई कार, नहीं लगा कोई सुराग 
खंदारी स्थित बृज विहार कॉलोनी निवासी व्यापारी दीपक सिंह की ईको कार घर के बाहर खड़ी हुई थी। रात में एक कार से चोर घर के बाहर आते हैं। दीपक की कार का ताला खोलकर ले जाते हैं। पुलिस से शिकायत करने पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया। सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई थी। पीड़ित का कहना था कि अब तक चोर का पता नहीं चल सका है। पुलिस जांच के लिए एक बार आई भी थी।
विज्ञापन

3 of 7
आगरा लूटकांड: पीड़ित महिला - फोटो : अमर उजाला
 कोरोना कर्फ्यू में बंद शराब की दुकान से चोरी 
चाणक्यपुरी, जगदीशपुरा निवासी राजेश की सिकंदरा के प्राची टावर स्थित पुलिस चौकी के सामने शराब की दुकान है। 30 अप्रैल से उनकी दुकान बंद थी। पिछले दिनों शराब की दुकान खोलने आए। दुकान की छत टूटी हुई थी। दुकान से लाखों की शराब चोरी कर ली गई। उन्होंने मुकदमा दर्ज कराया है।

4 of 7
ताजगंज - फोटो : अमर उजाला
4. जेवरात चोरी करने वालों की पहचान तक नहीं  
ताजगंज के गांव बुढ़ाना में कंचन सिंह के बेटों सुरेश और सुरेंद्र एक सप्ताह पहले परिवार सहित शादी समारोह में गए थे। रात में घर लौटकर आए। इसके बाद सुरेश और सुरेंद्र खेत पर काम करने चले गए। परिवार के लोग आंगन में सो रहे थे। छत के रास्ते से घर में चोर आ गए। इसके बाद अलमारी खोलकर सात लाख रुपये के जेवरात चोरी करके ले गए। पीड़ित ने पुलिस को सूचना दी। मगर, अब तक घटना का खुलासा नहीं हो सका है।
विज्ञापन

5 of 7
एसएसपी मुनिराज जी - फोटो : अमर उजाला
5. बाइकर्स गैंग ने महिला से लूटी चेन 
22 अप्रैल को आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर नौ में दवा लेकर घर आ रही महिला के गले पर झपट्टा मारकर बाइक सवार बदमाशों ने चेन लूट ली थी। महिला के शोर मचाने पर लोग आ गए। मगर, बदमाश नहीं पकड़े जा सके। पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराया था। 

वारदात पर चौकी प्रभारी से जवाब तलब
वारदात के खुलासे के लिए पुलिस टीम को लगाया जाता है। विशेष तौर पर चोरी की घटनाओं पर थाना प्रभारी और चौकी प्रभारी से स्पष्टीकरण मांगा जाता है। सभी थाना प्रभारियों के साथ बैठक की जाती है। गश्त को और प्रभावी बनाया जाएगा। अगर, किसी क्षेत्र में वारदात होती है तो संबंधित चौकी प्रभारी और हल्का प्रभारी से जवाब तलब किया जाएगा।  -मुनिराज जी, एसएसपी 
विज्ञापन

6 of 7
आगरा लूटकांड: डॉक्टर से जानकारी लेती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
पुलिस की गश्त बढ़ाई जाए
कोरोना कर्फ्यू लगा है, आवागमन पर पाबंदियां हैं लेकिन शहर में चोरी और लूट की वारदात सामने आ रही हैं। ऐसे में पुलिस की गश्त बढ़ाई जानी चाहिए। पीड़ित की शिकायत पर तत्काल कार्रवाई होनी चाहिए।  -वेद प्रकाश शर्मा, राम नगर पुलिया

बदमाशों पर कोई अंकुश नहीं
चोरी की सबसे ज्यादा वारदात बाजार और कॉलोनी में होती हैं। चोर बंद और सूने घरों को निशाना बनाते हैं। कोरोना कर्फ्यू में भी वारदात हो रही हैं, आम लोग रोके जा रहे हैं, बदमाश वारदात कर निकल जा रहे हैं। -ऋषि अग्रवाल, बल्केश्वर 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डॉक्टर के मकान में जांच करते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
पुलिसकर्मियों की लापरवाही 
पुलिस को कॉलोनी से लेकर बाजारों में गश्त करनी चाहिए। इसके अलावा सड़कों पर सख्त चेकिंग की जाए। पुलिसकर्मी लापरवाही से चेकिंग करते हैं। इस वजह से बदमाश भागने में सफल रहते हैं। -ममता दुबे, आवास विकास कॉलोनी 

मुकदमा दर्ज करने में भी देरी
कई बार पुलिस मुकदमा दर्ज करने में देरी करती है। इसका फायदा आरोपियों को मिलता है। फुटेज तक चेक नहीं किए जाते हैं। पुलिसकर्मी समय पर कार्रवाई करेंगे तो चोर-लुटेरों को पकड़ा जा सकता है। -विमल सिकरवार, गांव पुरा गोवर्धन 

आगरा लूटकांड: परिवार को बंधक बनाकर लुटेरों ने दी धमकी- चाबियां निकालो, नहीं तो गोली मार देंगे
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें