फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: युवाओं का उत्साह देख खुद को रोक न सकीं प्रियंका, माइक थामते ही मच गया शोर... पूछा आपको रोजगार मिला क्या?

Sat, 04 May 2024 01:59 PM IST
धीरेन्द्र सिंह धर्मेंद्र यादव, आगरा

सार

रोड शो के दौरान प्रियंका गांधी ने जब युवाओं का उत्साह देखा तो वे खुद को रोक न सकीं। उन्होंने माइक थामा और सीधे युवाओं से मुखातिब हुईं। 
 
विज्ञापन
1 of 5
Priyanka Gandhi, Road Show - फोटो : अमर उजाला
फतेहाबाद में कंस मेला मैदान से बाह चौराहे तक के करीब एक किलोमीटर के रोड शो के दौरान युवाओं की भारी भीड़ रही। युवा फौजी...फौजी के नारे लगाकर गाड़ियों के साथ दौड़ रहे थे। वह हाथ हिलाकर अभिवादन कर रही थीं, लेकिन अंत में बाह चौराहे से चंद कदम पहले ही प्रियंका गांधी वाड्रा ने खुद ही माइक मांग लिया। सीधे युवाओं से मुखातिब हुईं। बोली...आपको रोजगार मिला क्या? 5 साल के अग्निवीर बनकर देश सेवा कैसे होगी?

अपने 8:56 मिनट के भाषण की शुरुआत उन्होंने रामनाथ की तरफ इशारा करके यह कहते हुए कि ये देश के सबसे ईमानदार प्रत्याशी हैं। यह आपके बीच रहते हैं। सेना में रहने के कारण देश के लिए शहीद होने की भावना इनमें है। प्रधानमंत्री के विदेश दौरों पर कटाक्ष करते हुए युवाओं से पूछा...आपको रोजगार मिला क्या। सेना में भर्ती होने के लिए आप दिन रात मेहनत करते हैं। सड़कों पर दौड़ते लगाते हैं। देश की सेवा केवल पांच साल के लिए। अग्निवीर भर्ती का जिक्र छेड़कर उन्होंने कहा कि सरकार आने पर इस भर्ती को रद्द करेंगे।


 
विज्ञापन

2 of 5
Priyanka Gandhi, Road Show - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने राहुल गांधी की न्याय यात्रा का जिक्र किया। कहा कि वह चार हजार किलोमीटर पैदल चलकर देश के हर तबके के लोगों से मिले। लोगों की समस्याएं जानीं। युवाओं की बात नहीं सुनी जा रही है। तब कहीं जाकर कांग्रेस का न्याय घोषणा पत्र तैयार किया। इसमें गरीब, किसान, मजदूर और युवाओं के हितों को ध्यान में रखा गया है। इस दौरान युवाओं का जोश देखकर उन्होंने सवाल जवाब करके रोजगार गारंटी की बात कही। कहा कि 10 साल देख लिए अब बदलाव चाहिए तो रामनाथ को जिताइए।
 
विज्ञापन

3 of 5
Priyanka Gandhi, Road Show - फोटो : अमर उजाला
सपाइयों ने भी भरा जोश
रोड शो के दौरान समाजवादी पार्टी और जन अधिकार पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी अपने अपने झंडे लेकर जोश भरा। बड़ी संख्या में कांग्रेसियों के साथ सपाइयों ने रोड शो की व्यवस्थाओं में योगदान दिया। इस दौरान पूरे बाजार में सपा-कांग्रेस के झंडे लगाए गए थे। पूरे रास्ते पुष्प वर्षा करके फतेहाबाद के लोगों ने उनका दिल खोलकर स्वागत किया।

4 of 5
Priyanka Gandhi, Road Show - फोटो : अमर उजाला
रोड शो में घुसे सांड़ और गाय, भगदड़
अवंती बाई चौराहे के पास रोड शो के शुरू होते ही सांड़ और गायों के घुसने से भीड़ में भगदड़ मच गई, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें गलियों में अंदर करके राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Priyanka Gandhi, Road Show - फोटो : अमर उजाला
कांग्रेसियों से हेलीपैड पर ही मिलीं
रोड शो से पहले हेलीपैड पर मौजूद कांग्रेस नेताओं ने प्रियंका गांधी का स्वागत किया। जिलाध्यक्ष अरुण शर्मा, शहर अध्यक्ष अमित सिंह, आईडी श्रीवास्तव, अनुज शिवहरे, पूर्व जिलाध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, भारत भूषण गप्पी, राम टंडन, अपूर्व शर्मा, वरिष्ठ नेता विनोद बंसल, दिनेेशबाबू शर्मा, राजेश त्यागी, सचिन यादव, देवेंद्र सिंह चिल्लू मौैजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें