फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनावः मुस्लिम मतदाताओं में दिखा मतदान करने का उत्साह, देखें तस्वीरें

Mon, 29 Apr 2019 10:44 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
1 of 5
मतदाता कतार
जिले में तीसरे चरण के मतदान के दौरान मुस्लिम मतदाताओं में वोट करने को लेकर उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही बूथों पर मतदान करने को लेकर भीड़ लग गई। महिलाएं भी इसमें पीछे नहीं रहीं। इस दौरान मतदाताओं को खेतों की पगडंडियों से निकलकर आते देखा गया।
विज्ञापन

2 of 5
मतदान के लिए लगी कतार - फोटो : अमर उजाला
अलीगंज विधानसभा में तीन लाख वोटर हैं। इसमें से एक लाख के करीब मुस्लिम मतदाता है। सोमवार को अलीगंज विधानसभा में लोस चुनाव को लेकर वोट पड़े। तो मुस्लिम मतदाताओं में मतदान करने को लेकर भारी उत्साह दिखा। 
 
विज्ञापन

3 of 5
अपनी बारी का इंतजार करतीं मतदाता - फोटो : अमर उजाला
सुबह से ही नदराला, अलीपुर, अल्लाहपुर, अकबरपुर कोट, नगला सिमरा में बूथों पर मुस्लिम मतदाताओं की भीड़ लगना शुरू हो गई थी। जैसै- जैसे दिन चढ़ता गया फिर महिलाएं भी इसमें पीछे नहीं रहीं। 

4 of 5
मतदान के बाद वापस आती महिला - फोटो : अमर उजाला
वह चौका चूल्हा का काम निपटाकर दोपहर के समय मतदान करने को निकली। उन्होंने बताया कि पांच साल में एक बार अच्छी सरकार चुनने का मौका मिलता है, तो इसमें हम पीछे क्यों रहें। वोट डालना उनका अधिकार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मतदान का इंतजार करतीं मुस्लिम महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
नदराला में दोपहर 12 बजे के करीब खेतों की पगडंडियों से महिलाएं मतदान करने आ रहीं थी। उन्हें कड़ी धूप की कोई परवाह नहीं थी। उनका कहना था अच्छी सरकार चुनने का मौका मिला है तो मतदान करने आए हैं। यह तो राष्ट्रीय पर्व है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें