फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

माया ने इस 'बाहुबली' नेता पर खेला दांव, पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे को हराकर रखा था राजनीति में कदम

Tue, 26 Mar 2019 02:28 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित (फाइल फोटो)
पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का गढ़ कहे जाने वाले डिबाई में उन्हीं के बेटे राजवीर सिंह को हराकर विधायक बने श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित पर लोकसभा चुनाव 2019 में मायावती ने सियासी दांव खेला है। आपराधिक छवि के बावजूद मायावती ने गुड्डू पंडित को ऐन वक्त पर फतेहपुरी सीकरी से प्रत्याशी बनाया है। मंगलवार को उन्होंने समर्थकों के साथ अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। जानिए गुड्डू पंडित की प्रोफाइल....
विज्ञापन

2 of 5
बसपा प्रत्याशी श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित (फाइल)
श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित मूलरूप से गौतमबुद्धनगर के गांव गिझौड़ के रहने वाले हैं। वर्ष 2007 में बसपा के टिकट पर डिबाई विधानसभा से पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह को हराकर गुड्डू पंडित ने राजनीति में कदम रखा था। गुड्डू पंडित ने बसपा के टिकट पर जब डिबाई विधानसभा सीट से ताल ठोकी, तब किसी को अंदाजा नहीं था कि क्या होने वाला है। सारे सियासी समीकरणों के धता बताकर गुड्डू पंडित विधायक बने थे। 
विज्ञापन

3 of 5
बसपा प्रत्याशी श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित
गुड्डू पंडित ने कल्याण सिंह का गढ़ कहे जाने वाले डिबाई में उन्हीं के बेटे को हराया। वो भी लगातार दो बार। वर्ष 2012 में उन्होंने सपा के टिकट पर फिर जीत हासिल की। इस बार भी उन्होंने राजवीर सिंह को हराया था। हालांकि, इस बार वो अपना कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए, उन्हें बीच में ही पार्टी से निष्कासित कर दिया गया था। 

4 of 5
बसपा प्रत्याशी श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित ने दाखिल किया नामांकन - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2017 विधानसभा चुनाव में गुड्डू पंडित ने भाजपा से टिकट मांगी, लेकिन भाजपा ने टिकट नहीं दिया। इस पर उन्होंने राष्ट्रीय लोकदल के टिकट पर चुनाव लड़ा। इस बार उन्हें हार का सामना करना पड़ा। जमानत भी जब्त हो गई। अब लोकसभा चुनाव में बसपा के टिकट पर अपनी किस्मत अजमाएंगे। मंगलवार को उन्होंने फतेहपुर सीकरी सीट से अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बसपा प्रत्याशी श्रीभगवान शर्मा उर्फ गुड्डू पंडित (फाइल)
बसपा ने नामांकन के अंतिम दिन गुड्डू पंडित को प्रत्याशी बनाया। इससे पहले सोमवार को फतेहपुर सीकरी से दिल्ली के राजवीर सिंह ने बसपा प्रत्याशी के तौर पर पर्चा दाखिल किया था। हालांकि उन्हें बी फॉर्म नहीं दिया गया। फतेहपुर सीकरी से चुनाव लड़ने वाले गुड्डू पंडित कई बार जेल भी जा चुके हैं। उन पर कई मुकदमे चल रहे हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें