ताजनगरी में रविवार को लोहड़ी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। पार्श्वनाथ पंचवटी रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन ने पार्श्वनाथ पंचवटी कॉलोनी स्थित पार्क में लोहड़ी पर्व मनाया। शुरुआत लोहड़ी की पूजा से हुई। पंजाबी गानों के बाद डीजे की धुन पर बच्चों और बड़ों ने गिद्दा और भंगड़ा किया।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
lohri 2019
- फोटो : अमर उजाला
लोहड़ी के पर्व के साथ-साथ रविवार को गुरु गोबिंद सिंह का प्रकाश पर्व भी था। इस मौके पर घटिया रोड माईथान गुरूद्वारा में गुरू गोविंद सिंह के प्रकाश पर्व पर कीर्तन दरबार का आयोजन हुआ।
विज्ञापन
3 of 5
lohri 2019
- फोटो : अमर उजाला
नवदंपतियों ने पहली लोहड़ी की पारंपरिक अंदाज में पूजा की। बड़ों का आशीर्वाद लिया। केशव अग्रवाल, श्याम भोजवानी, उमा सिंह, रनवीर चाहर, सोनल बडोला, गुरमीत सलूजा, पुनीत मेहंदीरत्ता, बलवीर गोयल, पवन जैन, माधव कटारा, राजकुमार अग्रवाल, बीके अग्रवाल, ज्ञानेंद्र अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
4 of 5
lohri 2019
- फोटो : अमर उजाला
सिकंदरा स्थित गणपति गैलेक्सी में लोहड़ी उत्सव में लोकगीतों पर सभी देर तक नाचते रहे। लोहड़ी की अग्नि प्रज्ज्वलित कर कॉलोनी के सदस्यों ने पूजन किया। मूंगफली, रेबड़ी का प्रसाद बांटा। हुल्के उत्ते हुक्का ए घर भुक्का...।