बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान में सराहनीय कार्य के लिए फिरोजाबाद की जिलाधिकारी नेहा शर्मा को 24 जनवरी को नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। फिरोजाबाद को राष्ट्रीय स्तर पर इफैक्टिव कम्यूनिटी इंगेजमेंट श्रेणी में बेटी बचाओ कार्यक्रम के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चयनित किया गया है।
विज्ञापन
'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' में किया ऐसा काम, दिल्ली में होगा डीएम नेहा शर्मा का सम्मान, देखें तस्वीरें
2 of 7
dm neha sharma
- फोटो : फेसबुक
भारत सरकार के महिला एवं विकास मंत्रालय के डिप्टी सेक्रेटरी अशोक कुमार यादव ने बताया कि इस उपलब्धि के लिए जिलाधिकारी नेहा शर्मा को 24 जनवरी को नई दिल्ली स्थित प्रवासी भारतीय केंद्र में आयोजित समारोह के दौरान सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' में किया ऐसा काम, दिल्ली में होगा डीएम नेहा शर्मा का सम्मान, देखें तस्वीरें
3 of 7
dm neha sharma
- फोटो : फेसबुक
छत्तीसगढ़ के जिला कोरिया में जन्मीं नेहा शर्मा 26 साल की उम्र में आईएएस बन गईं। उनकी पहली पोस्टिंग वर्ष 2012 में बागपत में बतौर एसडीएम के पद पर हुई। 2013 में वो कानपुर सदर में एसडीएम और वर्ष 2014-15 में उन्नाव की सीडीओ रहीं। तीन मार्च 2017 उन्होंने फिरोजाबाद की जिलाधिकारी के रूप में चार्ज संभाला।
'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' में किया ऐसा काम, दिल्ली में होगा डीएम नेहा शर्मा का सम्मान, देखें तस्वीरें
4 of 7
dm neha sharma
- फोटो : फेसबुक
जिलाधिकारी नेहा शर्मा सुहागनगरी की कमान संभालने के बाद से लगातार अपने कार्यों से चर्चा में हैं। चाहे वो स्वच्छ भारत अभियान हो या बेटी बचाओ, बेटी पढाओ मुहिम। नेहा शर्मा ने शहर की तस्वीर बदलने की सराहनीय कोशिश की हैं। अगर आप चूड़ियों के शहर फिरोजाबाद से गुजरेंगे तो उनकी प्रयासों की झलक दिखाई देगी।
विज्ञापन
'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' में किया ऐसा काम, दिल्ली में होगा डीएम नेहा शर्मा का सम्मान, देखें तस्वीरें
5 of 7
dm neha sharma
- फोटो : अमर उजाला
अक्टूबर, 2018 में जिलाधिकारी नेहा शर्मा के प्रयासों से बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत ऐतिहासिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 5100 कन्याओं का पूजन कर उन्हें भोज कराया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अफसर, जनप्रतिनिधि और जनता ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था।
विज्ञापन
'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' में किया ऐसा काम, दिल्ली में होगा डीएम नेहा शर्मा का सम्मान, देखें तस्वीरें
6 of 7
फिरोजाबाद
डीएम नेहा शर्मा की पहल पर स्वच्छ भारत अभियान के तहत शहर में वॉल पेटिंग अलग-अलग थीम पर कराई गई है। इसमें शहर की सांस्कृतिक, ऐतिहासिक विरासत के आकर्षक चित्र बनाए गए हैं। वॉल पेटिंग स्वच्छता और बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के प्रति जागरुक कर रही है। वहीं दीवारों पर लिखा 'City of Bangles'शहर की पहचान बताता है।
'बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ' में किया ऐसा काम, दिल्ली में होगा डीएम नेहा शर्मा का सम्मान, देखें तस्वीरें
7 of 7
dm neha sharma
- फोटो : फेसबुक
इन्हीं तमाम प्रयासों खासकर बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान में सराहनीय कार्य के लिए डीएम नेहा शर्मा को 24 जनवरी को नई दिल्ली में सम्मानित किया जाएगा। फिरोजाबाद को राष्ट्रीय स्तर पर इफैक्टिव कम्यूनिटी इंगेजमेंट श्रेणी में बेटी बचाओ कार्यक्रम के उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए चयनित किया गया है।