देशभर में महामारी फैली हुई है, लोग आइसोलेशन में भेजे जा रहे हैं, लॉकडाउन लगाया जा रहा है लेकिन बीमारियों का कारण गंदगी को नहीं हटाया जा रहा। बकरीद और रक्षाबंधन के त्योहार के मौके पर भी ताजनगरी की सड़कों पर, गली-मोहल्लों में सीवर भरा हुआ है। लोगों का कहना है कि क्षेत्रों में सफाई नहीं हो रही है। मंदिरों के पास गलियों में कूड़ा भरा है तो मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में सड़कों पर सीवर उफन रहा है। जीवनी मंडी, पीर कल्याणी, कर्बला, बल्केश्वर समेत शहर में सीवर की दुर्गंध के कारण लोगों का घरों में रहना मुहाल हो चुका है।
विज्ञापन
2 of 6
पीपल मंडी की गली में गंदगी
- फोटो : अमर उजाला
पीपल मंडी में गलियों में फैला कूड़ा
नगर आयुक्त निखिल टीकाराम फुंडे तीन दिन शहर के कई इलाकों का भ्रमण कर चुके हैं। उनको जगह-जगह गंदगी के ढेर नजर आए। पीपल मंडी की गलियों में कूड़ा बिखरा हुआ है लेकिन न डोर टू डोर कलेक्शन हो रहा है और न गलियों में सफाई हो रही है। पार्षद रवि बिहारी माथुर का आरोप है कि कर्मचारियों की संख्या कम है और उन्हें रिक्शों और ठेल पर लगाया जा रहा है। कर्मचारियों से ज्यादा संख्या में रिक्शे बांटे जा रहे हैं। ऐसे में गलियों में झाड़ू लगाने के लिए कर्मचारी ही नहीं है।
विज्ञापन
3 of 6
घरों के सामने बह रहा सीवर
- फोटो : अमर उजाला
यहां बरकरार है सीवर समस्या
आवास विकास कॉलोनी सेक्टर 6, 6 सी, शहीद नगर, सिंधी बाजार, चारसू दरवाजा, नूरी दरवाजा, धूलियागंज, काला महल, पीपल मंडी, कूंचा साधुराम, हींग की मंडी, फुव्वारा, लोहामंडी, नौबस्ता, मदिया कटरा, जगदीशपुरा, भोगीपुरा और साकेत कॉलोनी में सीवर समस्या दूर नही हो पा रही।
4 of 6
सड़कों पर भरा सीवर का पानी
- फोटो : अमर उजाला
सुप्रीम कोर्ट की कमेटी देख चुकी हालात
सीवर समस्या का स्वत: संज्ञान लेकर देश की सर्वोच्च अदालत ने नेशनल एनवायरमेंटल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट (नीरी) के वैज्ञानिक एसके गोयल और पर्यावरणविद एमसी मेहता को दो दिन के लिए आगरा भेजकर हालात की रिपोर्ट मांगी थी। कोर्ट के चिंता जताने पर भी हालात में सुधार नहीं आया।
विज्ञापन
5 of 6
करबला में सीवर का पानी से जमा गंदगी
- फोटो : अमर उजाला
सप्ताहभर से कर रहा सीवर की शिकायत
कमला नगर निवासी विकास पचौरी ने कहा कि सप्ताहभर से सीवर की शिकायतें कर चुका हूं लेकिन सुनवाई नहीं हो रही। कंपनी के दावे हर बार फेल हो रहे हैं। अफसर हालात की गंभीरता नहीं समझ रहे।
ईद पर भी सफाई नहीं, दुर्गंध से परेशान
कर्बला निवासी फरहान खान ने बताया कि अजब हाल है। सीवर की दुर्गंध परेशान कर रही है। ईद आने को है लेकिन हमारे क्षेत्र में न सीवर की समस्या का निदान हो रहा है और न सफाई की जा रही है।
सीवर की समस्या का स्थायी समाधान हो
कर्बला के साकिर खान ने कहा कि लॉकडाउन से सीवर की समस्या झेल रहे है। स्थायी निदान नहीं किया जा रहा है। बार-बार सीवर उफन रहा है। कितनी बार कोई शिकायत करे। अफसर सुनते ही नहीं हैं।
त्योहार से पहले विशेष सफाई अभियान चलाएंगे
मेयर नवीन जैन ने कहा कि ईद और रक्षाबंधन से पहले शहर में सफाई कराई जाएगी। मौजूदा सफाई व्यवस्था को लेकर नए नगर आयुक्त भी संतुष्ट नहीं है। वह लगातार प्रयास कर रहे हैं। दोनों त्योहारों से पहले कॉलोनियों और गली मोहल्लों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा।