फिरोजाबाद के अधिवक्ता अकरम अंसारी को मुक्त कराने के बाद पुलिस ने ऑपरेशन अकरम के बारे में जानकारी दी। अधिवक्ता के अपहरण के मामले में पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। अधिवक्ता के भाई असलम ने 11 लाख फिरौती दी थी। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों की लोकेशन ट्रेस करके 40 घंटे के ऑपरेशन के बाद अधिवक्ता को मुक्त करा लिया। एक एक करके पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
2 of 5
वकील अकरम अंसारी का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी बबलू कुमार का कहना है कि धौलपुर और मुरैना के कई और गैंग को चिन्हित किया गया है। उनके खिलाफ भी पुलिस जल्द कार्रवाई करेगी। इसके लिए टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन
3 of 5
पुलिस टीम को सम्मान देते एडीजी अजय आनंद
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को आगरा में अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) अजय आनंद, पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) ए सतीश गणेश और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) बबलू कुमार ने प्रेस वार्ता कर पुलिस टीम का उत्साहवर्धन किया।
4 of 5
एसएसपी बबलू कुमार के साथ पुलिस टीम
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अपहरणकर्ताओं को पकड़ने के लिए बीहड़ में पुलिस डेरा जमाए थी। कोई पुलिसकर्मी मंदिर में पूजा करने के बहाने बदमाशों पर नजर रखा हुआ था तो कोई खेत में बकरी चराने के नाम पर।
पुलिस अपहरणकर्ताओं के हर मूवमेंट पर नजर रखे हुए थी। इसके बाद सफलता मिली। इस पूरे प्रकरण की मॉनिटरिंग डीजीपी तक कर रहे थे।
बता दें कि आगरा के सिकंदरा क्षेत्र से तीन फरवरी को अगवा फिरोजाबाद के अधिवक्ता अकरम अंसारी 14 दिन बाद अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त हो गए। उन्हें अगवा कर 50 लाख रुपये फिरौती मांगी गई थी। तीन बार कॉल किया गया था। पुलिस टीमों ने धौलपुर के बीहड़ में डेरा डाल रखा था। सोमवार को अधिवक्ता को धौलपुर के बाड़ी से मुक्त करा लिया गया। गिरोह के सरगना सहित छह अपहरणकर्ताओें को भी पकड़ा गया है।