फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म नायक की तर्ज पर फरियादी बना पुलिस अधिकारी, कानून तोड़ने वालों पर चलाया डंडा

Wed, 19 Feb 2020 01:01 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
विज्ञापन
1 of 5
दो घंटे के लिए युवक बना पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
फिरोजाबाद के टूंडला में मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत लेकर पहुंचे एक फरियादी को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने फिल्म नायक की तर्ज पर दो घंटे के लिए क्षेत्राधिकारी यातायात (सीओ ट्रैफिक) बना दिया। सीओ ट्रैफिक बने युवक ने पुलिस का डंडा चलाया तो वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। इस दौरान उसने यातायात नियमों के उल्लंघन पर कई वाहनों के चालान काटे। 
विज्ञापन

2 of 5
संपूर्ण समाधान दिवस में एसएसपी सचिंद्र पटेल व अन्य अधिकारीगण - फोटो : अमर उजाला
एटा रोड स्थित अलावलपुर मोड़ निवासी सोनू चौहान तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में सुभाष चौराहे पर यातायात अव्यवस्था की शिकायत लेकर पहुंचा था। उसने एसएसपी से शिकायत पत्र देते हुए कहा कि पूर्व में भी वो कई बार यहां की यातायात व्यवस्था की शिकायत कर चुका है, लेकिन कोई सुधार नहीं हुआ। इससे आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 
विज्ञापन

3 of 5
फिरोजाबाद के एसएसपी सचिंद्र पटेल - फोटो : Facebook
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने सोनू की शिकायत को गंभीरता से लिया। उससे पूछा कि अगर उसे सीओ ट्रैफिक की जिम्मेदारी दी जाए तो यातायात व्यवस्था कैसे दुरुस्त करोगे। यह सुनकर पहले तो सोनू हैरान हुआ। बाद में उसने पूरी जिम्मेदारी से काम करने की बात कही। इसके बाद एसएसपी ने उसे दो घंटे के लिए सीओ ट्रैफिक बना दिया।  

4 of 5
दो घंटे के लिए युवक बना पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
एसएसपी सचिंद्र पटेल ने थाना प्रभारी प्रभाकर सागर व अन्य उपनिरीक्षकों को सोनू के हर आदेश को मानने का निर्देश दिए। सरकारी गाड़ी से चौराहे पर आए सोनू ने पुलिस टीम के साथ अभियान चलाया। इस दौरान बस अड्डे पर अवैध रूप से खड़ी बसों को बाहर निकलवाया। डग्गामार बसों और यातायात नियमों का उल्लंघन पर कई वाहनों के चालान काटे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सोनू - फोटो : अमर उजाला
दो घंटे के लिए सीओ ट्रैफिक बने सोनू ने व्यवस्था सुधारने की मिली जिम्मेदारी को पूरी लगन से निभाया। चौराहे पर ऑटो को लाइन से लगवाने के साथ ही लिखित में कुछ बिंदुओं पर अनुपालन के लिए पुलिस को आदेश दिए। सोनू कहना था कि एक दिन व्यवस्था करने से कुछ नहीं होगा। इसे बरकरार रखा जाए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें