फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में मोतीकुंड की दुर्दशा देख दुखी हुए लालू के 'लाल', तेजप्रताप यादव को देख अंचभित हुए लोग

Sat, 23 Nov 2019 12:16 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
मोती कुंड देख दुखी हुए लालू पुत्र तेजप्रताप - फोटो : अमर उजाला
बिहार के पूर्व स्वास्थ्य एवं वन पर्यावरण मंत्री तेजप्रताप यादव ब्रज के दर्शनीय स्थलों को लेकर बेहद गंभीर हैं। बुधवार को लक्ष्मण प्रसाद शर्मा के साथ मोती कुंड के दर्शनों को पहुंचे। इस दौरान पौराणिक कुंड की दुर्दशा को देख कर प्रदेश की योगी सरकार को कोसना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन

2 of 5
तेजप्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
पूर्व मंत्री ने कहा कि योगी का यह कैसा तीर्थस्थल है, जहां लीला पुरुषोत्तम योगीराज श्रीकृष्ण की लीला स्थलियों की अनदेखी की जा रही है। लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ने मोती कुंड के महत्व के संबंध में बताया कि जब श्रीकृष्ण की वृषभानु नंदिनी श्रीराधा रानी के साथ सगाई हुई। सगाई में राजा वृषभानु ने नंदबाबा को सगुन में मोतियों के हार भेजे थे।
विज्ञापन

3 of 5
तेज प्रताप यादव
मोतियों के हारों को देख कर नंदराय चिंतित हो गए। उन्होंने सोचा कि राजा वृषभानु को हम सगुन में क्या भेजें। बाबा की चिंता देख कर लाला श्रीकृष्ण ने जब नंदबाबा से पूछा बाबा आप क्यों चिंतित हो रहे है। तब लाला को बाबा ने पूरी बात बताई। लाला ने कहा कि हम मोती की खेती कर लेंगे। इससे
हम वषभानु को सगुन में 10 गुने मोतियों के हार भेज देंगे। इसी कुंड में श्रीकृष्ण ने मोतियों की खेती की।  तेजप्रताप यादव ने कहा कि ऐसे दिव्य एवं प्राचीन मोती कुंड की ओर सरकार को ध्यान देना चाहिए।

4 of 5
वृंदावन में गोवर्धन पूजा में तेजप्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
गौरतलब है कि इससे पहले दिवाली के मौके पर भी लालू यादव के पुत्र तेजप्रताप यादव काफी दिनों तक ब्रज की धरती पर रुके थे। यहां तेजप्रताप यादव अपने साथियों के साथ छोटी दिवाली पर वृंदावन पहुंचे थे। दिवाली का पर्व उन्होंने वृंदावन में मनाया। इसके बाद गोवर्धन पूजा पर रमेश बाबा की 84 कोस ब्रजयात्रा में शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से गोवर्धन पूजा की।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तेजप्रताप यादव व अन्य - फोटो : अमर उजाला
तेजप्रताप यादव अपने ब्रज के सखा लक्ष्मण प्रसाद शर्मा के साथ गोवर्धन पहुंचे थे। उन्होंने यहां श्री दानबिहारी गिरिराज महाराज राधाकृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। इसके बाद अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया था। पूजा के दौरान तेजप्रताप संन्यासी की वेशभूषा में नजर आए थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें