फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार छोड़ ब्रज में बसा लालू के बेटे तेजप्रताप का मन, संन्यासी के वेश में कर रहे कृष्ण भक्ति

Wed, 30 Oct 2019 10:14 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
गोवर्धन में पूजा करते तेजप्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे एवं बिहार के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री तेजप्रताप यादव का मन अब ब्रज में बस गया है। खुद को भगवान श्रीकृष्ण का बड़ा भक्त बताने वाले तेजप्रताप ने इस बार दिवाली और गोवर्धन पूजा का पर्व भी मथुरा-वृंदावन में मनाया। वो यहां परिवार से दूर संन्यासी की वेशभूषा में कृष्ण भक्ति कर रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
वृंदावन में गोवर्धन पूजा में तेजप्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
तेजप्रताप यादव अपने साथियों के साथ छोटी दिवाली पर वृंदावन पहुंचे थे। तभी से वह यहां मंदिर-मंदिर जाकर कृष्ण भक्ति कर रहे हैं। दिवाली का पर्व उन्होंने वृंदावन में मनाया। इसके बाद गोवर्धन पूजा पर रमेश बाबा की 84 कोस ब्रजयात्रा में शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से गोवर्धन पूजा की।
विज्ञापन

3 of 5
तेजप्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को तेजप्रताव को राधाकुंड के अन्नकूट महोत्सव में शामिल होना था। लेकिन, भारी भीड़ के चलते उन्होंने अपना कार्यक्रम बदल दिया। इसके बाद तेजप्रताप यादव वृंदावन के यमुना तट पर राधा रानी ब्रजयात्रा के पड़ाव स्थल पर पहुंचे। यहां उन्होंने गोवर्धन पूजन कर आध्यात्मिक सत्संग में हिस्सा लिया। 

4 of 5
तेजप्रताप यादव व अन्य - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को तेजप्रताप यादव अपने ब्रज के सखा लक्ष्मण प्रसाद शर्मा के साथ गोवर्धन पहुंचे। उन्होंने यहां श्री दानबिहारी गिरिराज महाराज राधाकृष्ण मंदिर में पूजा-अर्चना की। इसके बाद अन्नकूट का प्रसाद ग्रहण किया। पूजा के दौरान तेजप्रताप संन्यासी की वेशभूषा में नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बीमार श्रद्धालु के बारे में जानकारी लेते तेजप्रताप यादव - फोटो : अमर उजाला
बीते शनिवार को तेजप्रताप यादव यमुना जल पीने से बीमार हुए श्रद्धालुओं से मिले थे। इस घटना को लेकर तेजप्रताप ने मोदी सरकार पर निशाना भी साधा था। तेजप्रताप ने कहा था कि मोदी सरकार गंगा-यमुना की सफाई के नाम पर देशवासियों से सिर्फ मजाक कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि यमुना नदी पर ध्यान नहीं दिया गया तो वो इस मुद्दे पर आंदोलन करेंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें