वृंदावन में कुंभ पूर्व वैष्णव बैठक के अंतिम शाही स्नान और पेशवाई में शनिवार को श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति का संगम देखने को मिला। शाही स्नान से पहले बांकेबिहारी की नगरी में संतों ने पेशवाई निकाली। इसमें ब्रज की होली के रंग बिखरे, जिसमें हर कोई सराबोर हो गया। संतों की पेशवाई में प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी शामिल हुए। उन्होंने संतों का स्वागत किया। तीर्थनगरी की कुंज गलियों में भी पेशवाई पर ब्रजवासियों ने दिल खोलकर फूलों की वर्षा की।
विज्ञापन
2 of 9
वृंदावन में संतों ने निकाली पेशवाई
- फोटो : अमर उजाला
शनि अमावस्या पर वृंदावन वैष्णव कुंभ के 26वें दिन हजारों संतों ने यमुना में शाही स्नान किया। इससे पहले संत-महंतों ने शाही अंदाज में पेशवाई निकाली। ढोल-नगाड़ो की गूंज के बीच संतों के साथ शाही अंदाज में सजे हुए छत्र पेशवाई का वैभव बढ़ा रहे थे। पेशवाई के स्वागत में ब्रजवासियों ने जगह-जगह फूलों की बारिश की।
विज्ञापन
3 of 9
वृंदावन में संतों ने निकाली पेशवाई
- फोटो : अमर उजाला
पारंपरिक वीर ध्वज निशान के सान्निध्य में चल रहे हजारों संत-महंतों की अगुवाई तीनों अनी अखाड़ों के श्रीमहंत कर रहे थे। इस दौरान ब्रजवासी संतों के स्वागत के लिए आतुर नजर आए। गाजे-बाजे के साथ संतों की पेशवाई वृंदावन की कुंज गलियों से गुजरी।
4 of 9
वृंदावन में संतों ने निकाली पेशवाई
- फोटो : अमर उजाला
पेशवाई में किसी साधु के हाथ में शंख तो किसी के हाथ डमरू था, जिनकी आवाज लोगों को आनंदित कर रही थी। कई साधु करतब दिखाते हुए चल रहे थे। जिसे देखकर श्रद्धालु आश्चर्यचकित हो रहे थे।
विज्ञापन
5 of 9
पेशवाई में करतब दिखाते साधु
- फोटो : अमर उजाला
करीब दो किलोमीटर लंबे संतों की शोभायात्रा में जगद्गुरु बल्लभराय, जगद्गुरु निम्बार्काचार्य श्यामाशरण, महामंडलेश्वर, महंत और पीठाधीश्वर के साथ श्रद्धालुओं की भारी भीड़ चल रही था। पेशवाई में भक्ति और संस्कृति के अदभुत नजारे दिखाई दिया।
विज्ञापन
6 of 9
संतों की पेशवाई में जमकर उड़ा रंग-गुलाल
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन में निकली संतों की शाही पेशवाई के दौरान जमकर गुलाल उड़ा। पेशवाई के सबसे अंतिम सवारी में शामिल लोगों ने बैंड की धुन पर होली के गीतों पर नाचते हुए गुलाल की होली खेली। इस दौरान गुजरते लोग भी गुलाल में सराबोर हो गए। ऊर्जामंत्री श्रीकांत शर्मा को भी यह गुलाल लगाया गया।
विज्ञापन
7 of 9
पेशवाई में शामिल साधु-संत
- फोटो : अमर उजाला
वृंदावन कुंभ के तीसरे और आखिरी शाही स्नान के नजारे अद्भुत थे। जो इन नजारों को देखने कुंभ स्थल पर पहुंचा, वो देखता ही रह गया। शाही अंदाज में नगर भ्रमण को निकले संत, महंत, श्रीमहंत और महामंडलेश्वर के दर्शन पाकर देश-विदेश से आए भक्त अभिभूत हो गए।
8 of 9
यमुना में स्नान करते साधु-संत
- फोटो : अमर उजाला
दोपहर करीब एक बजे संतों की पेशवाई यमुना के शाही स्नान घाट पहुंची। नागा साधुओं ने वीर ध्वज निशान को सांकेतिक रूप से यमुना में स्नान कराया। इसके साथ ही जय श्रीराम का उद्घोष करते हुए संतों के जत्थे यमुना में स्नान के लिए कूद पड़े।
यमुना में संतों के साथ स्नान करते ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा
- फोटो : अमर उजाला
क्षेत्रीय विधायक और प्रदेश सरकार के ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा भी वृंदावन कुंभ के अंतिम शाही स्नान के दौरान भक्ति के रंग में नजर आए। संत-महंतों के साथ ऊर्जामंत्री ने भी यमुना में डुबकी लगाते हुए संतों का आशीर्वाद लिया। इससे पहले उन्होंने संतों का स्वागत किया।