जाली नोट बनाने वाले गिरोह के सरगना तजेंद्र को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। वह फिरोजाबाद में रहकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में अपना नेटवर्क खड़ा करना चाहता था। 100 करोड़ के जाली नोट छापने के लिए मेरठ, मुरादाबाद, गाजियाबाद, नोएडा समेत कई जिलों में अपने गुर्गे लगा चुका था। जिस तरह शिकोहाबाद में एक छोटे से मकान में जाली नोट छापने का कारखाना संचालित किया था। उसी तरह उसने पश्चिमी यूपी के कई जिलों में योजना तैयार की थी। उससे पहले पुलिस ने उसे फिरोजाबाद से दबोच लिया।